...तो क्या तीसरा विश्व युद्ध होकर रहेगा? चीन कर रहा यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद करने की प्लानिंग

 
xi jinping

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि चीन अगर ये फैसला लेता है तो उसका ये फैसला गलत होगा।

 

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन रूस के हमले अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीत अब एक और बड़ा खतरा मंडराते नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक चीन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद कर सकता है। इस बात की जानकारी खुद अमेरिका की तरफ से दी गई है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि इस बात के संकेत मिले हैं कि चीन, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करने पर विचार कर रहा है जो विनाशकारी हो सकता है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ऐसे संकेत मिले हैं कि वे इस पर विचार कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

नजर बनाए हुए है पेंटागन
उन्होंने कहा, मेरे पास इस संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी या कोई खुफिया जानकारी नहीं है, सिवाय इस तथ्य के कि उन्होंने इस विचार (रूस की मदद) को त्यागा नहीं । मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह एक गलत फैसला होगा। उन्होंने कहा कि यह ऐसी चीज है जिस पर पेंटागन करीबी नजर बनाए है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

राइडर ने कहा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर वे ऐसा करते हैं तो इसके क्या परिणाम होंगे। यह इस संघर्ष को अनावश्यक रूप से बढ़ाएगा, इसके परिणामस्वरूप अधिक निर्दोष लोगों की जान जाएगी क्योंकि रूस ने यूक्रेन के नागरिकों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा है। उन्होंने कहा कि अंतत: फैसला चीन को करना है, लेकिन सवाल यह है कि क्या एक देश के तौर पर चीन खुद को उन देशों के खेमे में रखना चाहता है जो एक राष्ट्र के तौर पर यूक्रेन को खत्म करना चाहते हैं और निर्दोष लोगों को जान लेना चाहते हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web