जलपरी का कंकाल मिला समुद्र किनारे! लोगों में अजीबोगरीब जीव की हड्डियां देख खौफ, इंसानों जैसी है खोपड़ी!

ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में केपल सैंड्स (Keppel Sands, Queensland, Australia) बीच पर लोगों को हड्डियों का एक ढांचा मिला जिसे देखकर उनके होश उड़ गए।
नई दिल्ली। दुनिया में कई इतने विचित्र जीव हैं कि इंसानों को पूरी तरह उनके बारे में जानकारी भी नहीं है। ऐसे में जब उन जीवों से संबंधित कोई चीज नजर आ जाती है, या फिर वो जीव ही दिखाई दे जाते हैं तो लोगों को बहुत हैरानी होती है। हाल ही में ऐसे ही एक जीव का कंकाल ऑस्ट्रेलिया के एक बीच (Mermaid Skeleton found on Australia Beach) पर लोगों को नजर आया तो हर कोई उसे जलपरी का कंकाल बताकर हैरान होने लगा। हड्डियों के कुछ टुकड़े इंसानों जैसे लग रहे थे।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में केपल सैंड्स (Keppel Sands, Queensland, Australia) बीच पर लोगों को हड्डियों का एक ढांचा मिला जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उस कंकाल की तस्वीर को बॉबी-ली ओट्स ने खींची है जो बीच (Mermaid bones) पर घूमने गई थीं। उन्होंने जब उस हड्डियों के ढांचे को देखा तो उन्हें लगा या तो उन्होंने इंसान की सड़ चुकी लाश देखी है या फिर किसी नई प्रजाति के जीव को देखा है। उन्हें उसे देखकर डर भी लग रहा था।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
क्या ये है जलपरी की अस्थियां?
उस ढांचे का लंबा शरीर दिख रहा है, रिब केज है और रीढ़ की हड्डी बनी दिख रही है। जीव की खोपड़ी भी है जो इंसानों जैसी ही लग रही है। लोग तो उसे जलपरी की अस्थियां बता रहे हैं। पर इस दावे का समर्थन नहीं किया जा सकता क्योंकि जलपरी एक काल्पनिक किरदार है जो फिल्मों में देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि जीव का शरीर करीब 6 फीट लंबा है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार ड्राइव कर रहा था और एक कैंपसाइट खोज रहा था तभी उन्हें ये नजारा दिखाई पड़ा।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
असल में कौन सा है वो जीव?
उन्हें लगा कि वो इंसान की हड्डी है। उन्होंने बीच पर रुककर देखा जिससे उनकी कंफ्यूजन दूर हो सके। उन्होंने कहा- “उसमें एक लम्बी जबड़े वाली मानव आकार की खोपड़ी थी। जीव के बाल, गाय या कंगारू के रंग के समान थे, लेकिन सड़न के कारण कई स्थानों पर बाल गायब थे। वो बिल्कुल जलपरी की आकृति जैसा था, लेकिन बालों वाला! ऐसा लग रहा था कि उसकी एक पूंछ या किसी प्रकार का अंग है – हम चौंक गए क्योंकि यह शुरू से ही मानव जैसा लग रहा था।” हालांकि, जब उन्होंने फेसबुक पर इन तस्वीरों को शेयर किया तो लोगों को कहा कि वो पानी में रहने वाली स्तनधारी जीवों की अस्थियां लग रही हैं, जो डॉल्फिन, व्हेल, ऑर्कास या पॉरपॉइस हो सकते हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप