रूस की प्राइवेट आर्मी सैनिक बढ़ाकर करेगी यूक्रेन का घेराव, 42 शहरों में Wagner खोलेगी भर्ती केंद्र

 
Russia army

Russia Ukraine War रूस की निजी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप ने अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने का एलान कर दिया है जिसके लिए वह रूस के 42 शहरों में भर्ती केंद्र खोलेगी। वैगनर ने यूक्रेन के बखमुत के बड़े क्षेत्र पर अपना कब्जा होने का दावा किया है।

 

मोस्को। Russia Ukraine War रूस-यूक्रेन युद्ध एक साल बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी सेना लगातार हवाई हमले कर यूक्रेन के कई शहरों को अपने कब्जे में लेने का काम कर रही है। इस बीच रूस की निजी सैन्य कंपनी 'वैगनर ग्रुप' जो इस जंग में बड़ा रोल निभा रही है, उसने यूक्रेन के बखमुत के बड़े क्षेत्र पर अपना कब्जा होने का दावा किया है। इसी के साथ वैगनर ने अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने का भी एलान कर दिया है। बता दें कि वैगनर ग्रुप रूस की प्राइवेट सेना है, जिसने यूक्रेन में तबाही ला रखी है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वैगनर 42 शहरों में खोलेगा भर्ती केंद्र
रूस की प्राइवेट आर्मी यानी वैगनर ग्रुप यूक्रेन के कई हिस्सों पर अपना कब्जा जमा चुकी है। वहीं, यूक्रेन को जंग में हराने के लिए अब वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के 42 शहरों में भर्ती केंद्र खोलने की घोषणा की। वैगनर बखमुत सहित पूर्वी यूक्रेन के शहरों के खिलाफ हमलों की अगुआई कर रहा है। बखमुत में ही रूस ने सबसे लंबी और सबसे खूनी लड़ाई लड़ी है।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

मार्शल आर्ट क्लबों से सैनिकों की भर्ती
येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने भर्ती को लेकर कहा कि यूक्रेन को हराने के लिए हम अब तेजी से आगे बढ़ेंगे और इसके लिए खेल केंद्रों और मार्शल आर्ट क्लबों से सैनिकों को भर्ती किया जाएगा। 61 वर्षीय पुतिन समर्थक येवगेनी ने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों के भारी प्रतिरोध के बावजूद, हम आगे बढ़ेंगे।

jagran

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

Prigozhin और रक्षा मंत्रालय में तनाव
बता दें कि Prigozhin और रूसी रक्षा मंत्रालय के बीच महीनों से तनाव बना हुआ है और यह लगातार बिगड़ता जा रहा है क्योंकि Prigozhin ने रूस के शीर्ष अधिकारियों की कई मौकों पर आलोचना की है। प्रिगोझिन हमेशा से यह भी कहते आए हैं कि वे सेना से बेहतर जंग लड़ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

कैदियों की सेना में हो रही भर्ती
सेना पर वैगनर ग्रुप ने गोला-बारूद साझा नहीं करने का भी आरोप लगाया है। पुतिन के करीबी होने के चलते प्रिगोझिन पर अपनी मनमानी करने और रूसी कानूनों को ताक पर रखने की बात सामने आई है। प्रिगोझिन महीनों से वैगनर से लड़ने के लिए जेल के कैदियों की भर्ती कर रहा है और उनसे रूस लौटने पर सजा कम करने का वादा कर रहा है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web