रूसी लड़ाकू विमान अलास्का के आसमान में उड़ने लगे, अमेरिका ने वापस लौटने पर किया मजबूर

रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर रूस अपने सैन्य कार्रवाई को लगातार बढ़ा रहा है। मगर हाल ही में रूसी सेना के चार लड़ाकू विमान अमेरिका के अलास्का के हवाई सीमा के पास नजर आए। जिन्हें वापस पीछे हटना पड़ा।
नई दिल्ली। अमेरिका-रूस के बीच का तनाव अब अमेरिका की चौखट पर दस्तक देने लगा है। लोगों देशों की बीच तल्खियों के बाद अब जोर आजमाइश जारी है। आरोप है कि सोमवार को अमेरिकी राज्य अलास्का के निकट चार रूसी लड़ाकू विमान हवाई क्षेत्र के पास आ गए। हालांकि, अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों ने उनका पीछा किया गया, जिसके बाद वे पीछे हट गए।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
पेंटागन ने बुधवार को कहा कि अलास्का में एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन के पास रूसी मिग-35 फाइटर जेट्स और टुपोलेव टीयू-95 बॉम्बर्स की मौजूदगी का पता चला है। इसके बाद अमेरिकी वायुसेना तेजी से सक्रिय हुई। दो F-16 लड़ाकू विमानों के साथ, दो F-35 लड़ाकू विमानों को घुसपैठ करने वाले रूसी विमानों को खदेड़ने के लिए भेजा गया था। हालांकि, अंत में चारो रूसी विमान संघर्ष में उलझे बिना ही चले गए।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन किसी देश के हवाई क्षेत्र के ठीक बाहर का क्षेत्र है। यहां के हवाई क्षेत्र में दूसरे देशों की सैन्य गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा के लिए खतरनाक माना जाता है। यूक्रेन में युद्ध के माहौल में रूसी वायु सेना की तरफ की जाने वाली इस तरह की एक्टिविटी संदेह जनक हो सकती है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ने कहा कि रूसी युद्धक विमान अलास्का के पास अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में थे। उन्होंने अमेरिका या कनाडा के हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया। अलास्का एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन के निकट तैनात सेना ने रूसी युद्धक विमानों की आवाजाही पर नजर रखा है और उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया है। इससे पहले भी पिछले अक्टूबर में अलास्का में अमेरिकी हवाई क्षेत्र के पास रूसी युद्धक विमानों की उपस्थिति देखी गई थी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप