भारत और रूस के बीच बंपर तेल खरीद पर रूसी डिप्टी पीएम का बड़ा बयान

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है। यूक्रेन युद्ध के बावजूद भी भारत रूस से भारी मात्रा में रियायत कीमतों के साथ कच्चा तेल खरीद रहा है। खास बात है कि रूसी तेल पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद भी पिछले एक साल में दोनों देशों के बीच तेल खरीद में बंपर इजाफा देखने को मिला है।
नई दिल्ली। अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी भारत रूस से भारी मात्रा में रियायत कीमतों पर कच्चा तेल खरीद रहा है। रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, भारत ने पिछले साल की तुलना में 22 गुना ज्यादा रूसी तेल खरीदा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि भारत ने कुल कितना तेल खरीदा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के साथ युद्ध के बाद यूरोपीय देशों ने रूस के बजाय अन्य देशों से तेल खरीदना शुरू कर दिया। लेकिन इस दौरान भारत को निर्यात होने वाली रूसी तेल में पिछले साल की तुलना 22 गुना बढ़ोतरी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
चीन और भारत ने खरीदे सबसे ज्यादा रूसी तेल
यूक्रेन पर आक्रमण के बाद यूरोपीय यूनियन ने रूस से तेल खरीद पर रोक लगाते हुए आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद रूस ने अपने तेल निर्यात को पूरी तरह से भारत और चीन की ओर स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद दिसंबर 2022 में यूरोपीय यूनियन ने रूसी कच्चे तेल पर प्राइस कैप लगा दिया था। इस प्राइस कैप को जी-7 समूह ने भी समर्थन किया था। इसके बावजूद भारत और चीन रूस से भारी मात्रा में सस्ता तेल खरीद रहा है।
उपप्रधान मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने रूसी समाचार एजेंसियों से बात करते हुए कहा, "हमने अधिकांश ऊर्जा व्यापार क्षेत्रों को मित्र देशों की ओर स्थानांनतरित कर दिया है। उदाहरण के तौर पर अगर हम भारत की बात करें, तो पिछले साल की तुलना में हमने भारत को 22 गुना ज्यादा तेल निर्यात किया है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
भारत ने रूस से की बंपर तेल खरीद
अप्रैल से दिसंबर 2022 के दौरान भारत ने दुनिया भर के तेल उत्पादक देशों से कुल 1।27 अरब बैरल तेल खरीदा। इसमें से लगभग 19 प्रतिशत तेल भारत ने अकेले रूस से खरीदा। भारत के लिए एक मामूली तेल आपूर्तिकर्ता होने वाले रूस ने पिछले नौ महीने में ही सऊदी अरब और इराक जैसे शीर्ष तेल निर्यातक देशों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर से दिसंबर के बीच भारत ने सबसे ज्यादा तेल रूस से खरीदा है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
रूस ने तेल उत्पादन में की कटौती
ओपेक समूह के एक प्रमुख तेल उत्पादक देश रूस ने पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण इस महीने से कच्चे तेल के उत्पादन में प्रति दिन 5,00,000 बैरल की कटौती करने की घोषणा की है।
रूस के उप प्रधानमंत्री और ऊर्जा मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि रूस कच्चे तेल उत्पादन में प्रतिदिन 5 प्रतिशत की कटौती करेगा। यह कटौती जून तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रूस ने यह निर्णय पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण लिया है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की मानें तो रूस का तेल से कमाई पिछले साल की तुलना में फरवरी में लगभग आधा हो गया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप