यूक्रेन के बखमुत शहर पर रूस की सेना ने बरसाईं तोपें, लोग घर छोड़कर पैदल भागने को मजबूर

रूसी आर्मी ने लगातार धुंआधार हमले करके दोनेत्स्क प्रांत में पुलों को नष्ट कर दिया है। शहर के बाहर एक अस्थाई पुल को पार करते समय एक महिला की मौत हो गई और 2 पुरुष बुरी तरह से घायल हैं।
कीव। रूस की सेना ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच हमले एक बार फिर से तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना के बढ़ते दबाव के चलते बखमुत शहर के लोग अपना घर छोड़कर पैदल ही भागने को मजबूर हैं। यूक्रेनी सेना लोगों को शहर से सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में लगी हुई है। रसियन आर्मी ने धुंआधार हमले करके दोनेत्स्क प्रांत में पुलों को नष्ट कर दिया है। शहर के बाहर अस्थाई पुल को पार करते समय एक महिला की मौत हो गई और 2 पुरुष बुरी तरह से घायल हैं। यूक्रेनी सेना के एक प्रतिनिधि ने बताया कि नागरिकों को बखमुत से बाहर गाड़ी से लेकर जाना खतरनाक हो गया है। ऐसे में लोगों को पैदल ही भागना पड़ रहा है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
मास्को की ओर से आक्रमण में बखमुत महीनों से मेन टारगेट रहा है। यहां रूसी सैनिकों के साथ प्राइवेट वैगनर ग्रुप के लड़ाके भी हमलावर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के सैनिक शहर के पास स्थित गांवों तक पहुंचने के लिए खुद ही अस्थायी पुलों का निर्माण भी कर रहे हैं। खारोमोव में स्थित पांच घरों में आग लगाए जाने की खबर भी सामने आई है। बीते 36 घंटों में यूक्रेनी यूनिट्स ने खुद ही बखमुत के बाहर 2 महत्वपूर्ण पुलों को नष्ट कर दिया। इनमें से एक चासिव यार इलाके को जोड़ता था। रूसी की सेना को आगे बढ़ने से रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
बखमुत पर तेजी से कब्जा कर रही रूसी सेना
रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना यूक्रेन के बखमुत पर तेजी से कब्जा करती जा रही है। यूक्रेन के सैनिक भी इसका मजबूती से जवाब दे रहे हैं मगर रूसी हमलों के आगे बेबश दिख रहे हैं। अगर बखमुत पर पूरी तरह से मास्को का कब्जा हो जाता है तो पिछले सात महीनों में यह पहली बड़ी जीत होगी। रूसी सेना ने जैसे ही हमले तेज किए हैं वैसे ही शहर से यूक्रेन के कब्जे वाले मार्ग लगातार सीमित होते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शहर के कई हिस्से खंडहर में तब्दील हो गए हैं। जिन इलाकों में कुछ लोग अभी भी ठहरे हुए हैं, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
यूक्रेन के लिए 40 करोड़ डॉलर के सैन्य पैकेज का ऐलान
रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका मजबूती के साथ यूक्रेनी सेना के साथ खड़ा नजर आ रहा है। बाइडेन प्रशासन ने कुछ दिनों पहले ही यूक्रेन के लिए 40 करोड़ डॉलर के नए सैन्य पैकेज की घोषणा की। इसमें हिमार्स, होवत्जिर और ब्रैडली जैसे लड़ाकू वाहनों के लिए गोला-बारूद शामिल है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा, 'राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक प्रतिनिधिमंडल के तौर पर मैं अगस्त 2021 से यूक्रेन के लिए अमेरिकी हथियारों और उपकरणों के हमारे 33वें ड्रॉडाउन को मंजूर कर रहा हूं, जिसकी कीमत 40 करोड़ डॉलर है। इस सैन्य सहायता पैकेज में अमेरिका की ओर से दिए गए हिमार्स और हॉवत्जिर तोपों के लिए अधिक गोला-बारूद शामिल है, जिसका उपयोग यूक्रेन खुद की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कर रहा है।'
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप