Russia Wagner: पुतिन की सेना में फूट! हथियार नहीं मिल रहे भाड़े के सैनिकों को, धमकी दी यूक्रेन युद्ध बीच में ही छोड़ने की 

 
Russia-Ukraine War

Russia Latest Attack on Kyiv: रूसी मिसाइलों ने शुक्रवार को कीव से लगभग 215 किलोमीटर दक्षिण में उमान शहर में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया, जिसमें तीन बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई थी। यह लगभग दो महीनों में कीव को निशाना बनाने वाला पहला हमला था।

 

मॉस्को/कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहे जाने वाले वैगनर समूह ने रूसी सैनिकों को बखमुत में अकेला छोड़ने की धमकी दी है। यह पुतिन की सेना के भीतर बढ़ती लड़ाई को दिखाता है। यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की मदद करने वाले भाड़े के समूह ने पूर्वी यूक्रेन में शहर से अपने लड़ाकों को वापस लेने की धमकी दी है। पिछली कई खबरों में यह दावा किया जा चुका है कि यूक्रेन में भारी नुकसान के चलते पुतिन की सेना के भीतर असंतोष बढ़ रहा है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

द सन की खबर के अनुसार, वैगनर ग्रुप के बॉस येवगेनी प्रिगोज़िन ने बखमुत में रूस के भारी नुकसान का जिक्र किया है, जो यूक्रेन के बाकी हिस्सों की तुलना में पांच गुना अधिक है। उन्होंने इसके लिए पर्याप्त गोला-बारूद सप्लाई करने में क्रेमलिन की विफलता को जिम्मेदार ठहराया है। रूसी सैनिकों पर अपने लड़ाकों को पर्याप्त हथियार उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, 'अगर हमारे पास अधिक गोला-बारूद होता तो यह नुकसान पांच गुना कम होता।'

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

रूस ने फिर किया हमला
रूस ने सोमवार को तड़के यूक्रेन के पूर्वी शहर पावलोह्राद पर कई मिसाइलें दागीं जिसमें कम से कम 34 लोग घायल हो गए और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के संपूर्ण राजधानी क्षेत्र में देर रात तीन बजकर लगभग 45 मिनट पर हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इसके बाद विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं क्योंकि इन मिसाइलों को यूक्रेनी रक्षा प्रणालियों की ओर से रोक दिया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

रूस ने दागीं 18 क्रूज मिसाइलें
यूक्रेनी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजनी ने कहा कि मरमांस्क क्षेत्र और कैस्पियन क्षेत्र में कुल मिलाकर 18 क्रूज मिसाइलें दागी गईं और उनमें से 15 मिसाइलों को रोक दिया गया। कीव शहर के प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि शहर में दागी गई सभी मिसाइलों और कुछ ड्रोन को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिक जानकारी बाद में उपलब्ध होगी। शुक्रवार को यूक्रेन में 20 से अधिक क्रूज मिसाइलों और दो विस्फोटक ड्रोन के जरिए हमला हुआ।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web