Russia-Ukraine war: रूस यूक्रेन जंग के बीच राष्ट्रपति पुतिन ने किया यूक्रेन का सीक्रेट दौरा, खरसोन में मिलिट्री कमांडरों से की चर्चा

नई दिल्ली। रूस यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खरसोन इलाके की सीक्रेट विजिट की। रूस की सरकार ने इसकी जानकारी दी है। इस विजिट पर पुतिन फ्रंट लाइन से काफी करीब थे। वो खरसोन में सैनिकों के हेडक्वार्टर में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इस दौरे पर उनके साथ स्टाफ के मेंबर भी मौजूद नहीं थे। रूसी मीडिया ने इसके वीडियो और फुटेज जारी किए हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
हालांकि, सरकार ने ये नहीं बताया कि पुतिन ने ये विजिट कब की। वहीं, पुतिन की इस विजिट पर यूक्रेन ने पलटवार किया है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एडवाइजर मिखाइलो पोडोलियाक ने कहा, खरसोन विजिट पुतिन का स्पेशल टूर था वहां वो अपने लाडलों के किए गुनाहों और हत्याओं को देखने गए थे।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
पुतिन के इस दौरान में न तो डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगू और न ही चीफ ऑफ स्टाफ वालेरी गेरासिमोव उनके साथ थे। उन्होंने मिलिट्री कमांडरों से जंग पर चर्चा की। पुतिन ने सेना के अधिकारियों से कहा, जंग में अभी के हालातों को जानने के लिए मेरे लिए आपकी राय सुनना जरूरी था। पुतिन को रूस के एयरफोर्स और नेशनल गार्ड के कमांडरों ने जंग से जुड़ी जानकारी दी।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक पहले सरकार ने इन दोनों कमांडरों को डिमोट कर दिया था। पुतिन ने रूसी कब्जे वाले लुहांस्क में भी सैनिकों से मुलाकात की। आपको बता दें, पुतिन यूक्रेन के जिस शहर खरसोन पहुंचे हैं वहां सितंबर 2022 तक पूरी तरह से रूस का कब्जा था। हालांकि, यूक्रेन के नवंबर में किए हमलों ने रूस को इस इलाके से खदेड़ दिया था। इसके बाद से वो लगातार इस इलाके को दोबारा जीतने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से रूस ने खरसोन में हवाई हमले और तेज कर दिए हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप