Russia Ukraine War: फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, रूस की तबाही चाहना गलत, जानें और क्या कहा...

हमेशा पुतिन की बुराई करने वाले मैक्रों ने शनिवार को कहा कि रूस को जंग में हराया जाना चाहिए पर बर्बाद नहीं किया जाए।
 
Russia Ukraine War: फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, रूस की तबाही चाहना गलत, जानें और क्या कहा...

नई दिल्ली। जर्मनी के म्यूनिख शहर में सिक्योरिटी कांफ्रेंस को लेकर दुनिया भर के नेता जुटे हुए हैं। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हमेशा पुतिन की बुराई करने वाले मैक्रों ने शनिवार को कहा कि रूस को जंग में हराया जाना चाहिए पर बर्बाद नहीं किया जाए। मैक्रों ने ये बात एक फ्रेंच न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में कही हैं। मैक्रों ने उन लोगों की भी आलोचना की जो रूस को पूरी तरह से बर्बाद करने के लिए युद्ध को आगे बढ़ाना चाहते हैं। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

मैक्रों ने कहा, मैं ज्यादातर लोगों की तरह ये नहीं सोचता हूं कि हमें रूस में घुसकर वहां हमला कर देना चाहिए। मैक्रों ने कहा कि कुछ लोगों का मकसद ही रूस को तबाह कर देना है, लेकिन फ्रांस की कभी ये पॉजिशन नहीं रही है। हालांकि मैक्रों ने यह भी कहा कि ये वक्त रूस से शांतिवार्ता का नहीं है।अभी पूरा जोर यूक्रेन को बचाने पर होना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस को लेकर कही गई इस तरह की बातों से जेलेंस्की और नाटो के लीडर को काफी चिढ़ होती है। ये लोग रूस की करारी हार चाहते हैं। चाहे रूस को इसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े। म्यूनिख सिक्योरिटी काउंसिल में पहुंंची अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमाला हैरिस ने रूस पर मानवता के खिलाफ अपराध करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन में जो कुछ भी किया है उस पर हमने सारे सबूतों की जांच की है। हमें कोई शक नहीं कि ये मानवता के खिलाफ किए गए अपराध हैं। रूस की सेना ने यूक्रेनी लोगों की हत्या की और उन्हें टॉर्चर किया।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web