रूस को यूक्रेन युद्ध में बड़ा नुकसान, 20,000 रूसी लड़ाके मारे गए 5 महीने में; अमेरिका का दावा

हाल के दिनों में यूक्रेन के पूर्वी प्रांत में बखमुत शहर के आसपास भयंकर लड़ाई हुई है,जहां वैगनर सैनिक और अन्य बल यूक्रेनी सैनिकों से लड़ रहे हैं।रूसी आखिरी बची पश्चिमी सड़क पर कब्जे की कोशिश कर रहे है।
वाशिंगटन। पिछले साल फरवरी से जारी यूक्रेन-रूस जंग में रूस को हालिया पांच महीनों में बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा है। यूक्रेन में जारी रूसी हमलों के बीच अमेरिका ने सोमवार को अनुमान जताया कि दिसंबर से अब तक रूस के 20,000 नागरिक मारे गए हैं, जबकि करीब 1,00,000 लोग हताहत हुए हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी और यूक्रेनी बलों के बीच भीषण संघर्ष जारी है, जहां रूस बखमुत शहर को घेरने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका में व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि रूस के हताहतों संबंधी अनुमान उस नयी अमेरिकी खुफिया जानकारी पर आधारित है, जिसे हाल में सार्वजनिक किया गया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि खुफिया समुदाय ने यह अनुमान किस आधार पर लगाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
किर्बी ने बताया कि मारे गए लोगों में से लगभग आधे निजी वैगनर समूह द्वारा भर्ती किए गए सैनिक हैं, जो रूस में जेल की निर्धारित संख्या से ज्यादा बंद कैदी हैं। हाल के दिनों में यूक्रेन के पूर्वी प्रांत में बखमुत शहर के आसपास भयंकर लड़ाई हुई है, जहां वैगनर सैनिक और अन्य बल यूक्रेनी सैनिकों से लड़ रहे हैं। रूसी बल आखिरी बची पश्चिमी सड़क पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो अभी भी यूक्रेनी सैनिकों के हाथों में है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
इस बीच, यूक्रेनी वायु रक्षा दल ने सोमवार तड़के रूसी सेना द्वारा लॉन्च की गई 18 मिसाइलों में से 15 को नष्ट कर दिया। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि पूर्वी शहर पावलोह्राद पर रात भर रूसी मिसाइल हमले होते रहे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप