रूस ने अमेरिका को दिया एक और झटका: पहले यार्स मिसाइल का अभ्यास, अब न्यूक्लियर बम का डेटा देना बंद...

Russia Vs US On New Start Treaty: रूस ने अमेरिका को एक और झटका दिया है। रूस अब अपने परमाणु हथियारों की संख्या अमेरिका को नहीं बताएगा। वहीं अमेरिका से तनाव के बीच रूस ने यार्स परमाणु मिसाइल के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। यह परमाणु मिसाइल एक साथ कई वारहेड लेकर अमेरिका तक हमला करने में सक्षम हैं।
मास्को। रूस अब अमेरिका के साथ परमाणु बमों की सूचना को शेयर नहीं करेगा। रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसका ऐलान कर दिया है। इससे पहले नई स्टार्ट संधि के तहत अमेरिका और रूस एक-दूसरे को परमाणु बमों का डेटा शेयर करते थे। रूस ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब साइबेरिया में पुतिन की सेना ने यार्स अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलों के साथ अभ्यास शुरू किया है। यह मिसाइल अमेरिका तक तबाही मचाने में सक्षम है। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के इस ऐलान से अमेरिका के साथ उसका तनाव काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने बुधवार को कहा कि मास्को ने वॉशिंगटन के साथ सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान करना बंद कर दिया है। इससे पहले पिछले महीने रूस ने नई स्टार्ट परमाणु हथियार संधि से खुद को अलग कर लिया था। यह पूछे जाने पर कि क्या अब रूस मिसाइलों के परीक्षण से पहले सूचना देगा, इस पर रयाबकोव ने कहा, 'इस संबंध में कोई भी नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि इस संधि के अब किसी प्रावधान को लागू नहीं किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
नाटो के ऐलान से भड़का हुआ है रूस
इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने कहा था कि वह पुतिन के नई स्टार्ट संधि के रद करने के बाद रूस को परमाणु हथियारों के जखीरे को लेकर आंकड़ा देना बंद करेगा। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, 'रूस पूरी तरह से नियमों को नहीं मान रहा है और उसने डेटा देना भी बंद कर दिया है जिस पर नई स्टार्ट संधि के तहत सहमति बनी थी।' उन्होंने कहा कि चूंकि रूस आंकड़े नहीं दे रहा है, इसलिए वह भी अब रूस को यह आंकड़ा नहीं दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
रूस और अमेरिका दोनों ही हर साल एक-दूसरे को अपने परमाणु हथियारों की संख्या और परमाणु बम गिराने में सक्षम बॉम्बर की तैनाती के बारे में बताते रहते हैं। इसे नई स्टार्ट संधि के तहत शुरू किया गया था। पिछले महीने पुतिन ने इस संधि से हटने का ऐलान किया था। उन्होंने यह ऐलान तब किया था जब अमेरिका और उसके सहयोगी नाटो देशों ने खुलकर कहा था कि यूक्रेन में रूसी सेना की हार उनका लक्ष्य है। रूस ने कहा है कि वह अपने मिसाइल परीक्षण की योजना के बारे में सूचना देता रहेगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप