पुतिन डरा नहीं रहे, कर सकते हैं परमाणु हमला, रूस के बड़े नेता ने आशंका जताई

रूस में पुतिन के कट्ट्रर आलोचक और विपक्ष के नेता ने भी आशंका जताई है कि पुतिन की धमकी को हल्के में लेना ठीक नहीं है। परमाणु हमले की धमकी वास्तविक है।
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार पश्चिम देशों और अमेरिका को यूक्रेन की मदद करने और वैश्विक मंच पर उसके खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। हाल ही में पूर्व ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने भी खुलासा किया था कि एक बार फोन पर पुतिन ने उन्हें धमकी दी कि सिर्फ एक मिनट लगेगा और सब कुछ खत्म कर देंगे। अब रूस में पुतिन के कट्ट्रर आलोचक और विपक्ष के नेता ने भी आशंका जताई है कि पुतिन की धमकी को हल्के में लेना ठीक नहीं है। परमाणु हमले की धमकी वास्तविक है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
रूस में विपक्ष के नेता ग्रिगोरी यवलिंस्की रूसी राष्ट्रपति शासन के लंबे समय से आलोचक रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्रीमिया यूक्रेन की धरती को एक बार फिर हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकता है। रूस यूक्रेन के खिलाफ अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भी कर सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
रूसी समाचार एजेंसी न्यूजवीक के अनुसार, ग्रिगोरी ने कहा, "मुझे लगता है कि पुतिन का परमाणु हमले की धमकी देना वास्तविक खतरा है। इसे सिर्फ शब्दों का हमला कहना गलत होगा, यह वास्तव में भी हो सकता है। यदिन हम वर्तमान परिस्थितियों को देखें तो पुतिन ऐसा कर भी सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
गौरतलब है कि व्लादिमीर पुतिन कई बार दावा कर चुके हैं कि यूक्रेन पर आक्रमण के बीच रूस परमाणु हथियारों का उपयोग करने के लिए भी तैयार है क्योंकि मास्को यूक्रेन मसले पर नाटो और अमेरिका की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं कर सकता।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप