अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर को मारी गोली, बाल-बाल बचीं

बंदूकधारियों ने 26 वर्षीय ट्रांसजेंडर मलिक पर उस समय गोलियां चलाईं, जब वह पाकिस्तान के लाहौर में एक फार्मेसी से घर लौट रही थी। लोकल मीडिया ने ये जानकारी दी है। मलिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए कुछ समय से धमकी भरे फोन आ रहे थे। उन्होंने अपनी "सक्रियता" को हमले के पीछे का कारण बताया। द इंडिपेंडेंट ने ये जानकारी दी है।
नई दिल्ली। पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मार्विया मलिक शुक्रवार को अपने आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारे जाने के बाद बाल-बाल बच गईं। बंदूकधारियों ने 26 वर्षीय मलिक पर उस समय गोलियां चलाईं, जब वह पाकिस्तान के लाहौर में एक फार्मेसी से घर लौट रही थी। लोकल मीडिया ने ये जानकारी दी है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
मलिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए कुछ समय से धमकी भरे फोन आ रहे थे। उन्होंने अपनी "सक्रियता" को हमले के पीछे का कारण बताया। द इंडिपेंडेंट ने ये जानकारी दी है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
मलिक ने कहा कि उसने अपने जीवन के डर से लाहौर छोड़ दिया और इस्लामाबाद और मुल्तान में स्थानांतरित हो गई। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट, द डॉन ने बताया कि वह कुछ दिन पहले एक सर्जरी के लिए लाहौर लौटी थी। मलिक ने अपने परिवार द्वारा "अस्वीकार" किए जाने के बाद 2018 में न्यूज़ एंकर बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान फैशन डिजाइन काउंसिल द्वारा सालाना आयोजित होने वाले एक प्रमुख फैशन शो में पहली ट्रांसजेंडर मॉडल बनने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने पाकिस्तान के कोहेनूर टीवी पर अपनी शुरुआत की। जब उन्होंने 21 साल की उम्र में देश की पहली ट्रांसजेंडर टेलीविजन होस्ट बनने के बाद 2018 में सुर्खियां बटोरीं, तो उन्हें लोगों से "जबरदस्त" पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिली।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप