पाकिस्तानः चीनी इंजीनियर रमजान में धीमे काम को लेकर भड़का, ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार

 
china eng

पाकिस्तान में एक चीन के नागरिक को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसपर अल्लाह का अपमान करने का आरोप है। उसकी मजदूरों से बहस हो गई थी।

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में एक चीन के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। रिपोरट्स के मुताबिक रविवार शा को एक शख्स को 'अल्लाह' का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह चीन की गेजौबा ग्रुप ऑफ कंपनी में कर्मचारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गिरफ्तारी पाकिस्तान और चीन के बीच राजनीतिक विवाद की वजह भी बन सकती है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

चीनी नागरिक एक इंजीनियर है। वह इस्लामाबाद से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर दसू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम करता था। रमजान के दौरान मजदूर लंबा ब्रेक लेना चाहते थे और उनकी काम करने की गति भी कम थी। इसी बात को लेकर मजदूरों और चीनी नागरिक में बहस हो गई। बहस बढ़ी तो हाथापाई शुरू हो गई। बताया गया कि इंजीनियर ने अल्लाह को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद लोग उसे मारने के लिए आ गए। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

इसके बाद भीड़ का गुस्सा देखकर कंपनी के ही एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने आकर चीनी नागरिक को हिरासत में ले लिया। उसे खैबर पख्तूनख्वा के कोहिस्तान के पुलिस स्टेशन में रखा गया है। अब उसके खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज किया गया है जिसको लेकर टाइबल काउंसिल की बैठक  बुलाई जाएगी। अब यह भी कहा जा रहा है कि चीन इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा और यह पाकिस्तान के साथ राजनीतिक विवाद का कारण बन सकता है। वहीं पाकिस्तान का कहना है कि नागरिक की सुरक्षा के लिए उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

पाकिस्तान में ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी विदेशी पर ईशनिंदा का मामला दर्ज किया गया हो। इससे पहले श्रीलंकाई नागरिक की 2021 में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मजदूरों की भीड़ ने शव को ज ला दिया था मामला यह था कि मजदूरों से सफाई के दौरान एक धार्मिक स्टिकर हटाने को कहा गया था। उन्होंने नहीं हटाया तो श्रीलंकाई नागरिक ने उसे खुद से हटा दिया। इसके बाद मजदूरों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web