Pakistan: पेशावर शहर में एक सिख दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, एक दिन पहले हिंदू डॉक्टर का हुआ था कत्ल 

फायरिंग के बाद बाइक पर आए दोनों हमलावर बड़ी आसानी से फरार भी हो गए।
 
Pakistan: पेशावर शहर में एक सिख दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, एक दिन पहले हिंदू डॉक्टर का हुआ था कत्ल 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक सिख दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग के बाद बाइक पर आए दोनों हमलावर बड़ी आसानी से फरार भी हो गए। इस घटना के एक दिन पहले यानी बुधवार को कराची में एक हिंदू डॉक्टर की इसी तरह हत्या की गई थी। इसके दो दिन पहले कराची में ही एक नाबालिग हिंदू लड़की को किडनैप किया गया था। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

पुलिस के मुताबिक, मारे गए सिख का नाम दयाल सिंह था। वो पेशावर के दीर इलाके में किराने की दुकान चलाते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दयाल सिंह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आए और दयाल पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद आरोपी बड़ी आसानी से फरार भी हो गए, जबकि ये काफी भीड़ वाला इलाका है। सड़क के किनारे पर एक पुलिस चौकी भी मौजूद है। इसके बावजूद आरोपियों को भागने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

यह खबर भी पढ़ें: महिला को तीखा खाने के बाद आई खांसी, टूट गईं 4 पसलियां, वजह जान उड़ जाएंगे होश

पुलिस के मुताबिक, दयाल को कुल 30 गोलियां मारी गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल कर लिया है, लेकिन ये अब तक मीडिया के हाथ नहीं लगा है। पेशावर में करीब 15 हजार सिख रहते हैं। ये लोग ज्यादातर जोगन शाह इलाके में रहते हैं। पेशावर खैबर पख्तूनख्वा राज्य की राजधानी है। यहां 2 महीने पहले तक इमरान खान की पार्टी की सरकार थी। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा तालिबानी हमले इसी राज्य में होते रहे हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web