अफ्रीकी देशों में चल रहा मौत का तांडव! बुर्किना फासो में 44, नाइजीरिया में 30 और कांगो में 22 नागरिकों की हत्या

 
muder

Africa News: नाइजीरिया (Nigeria) में एक शिविर पर हुए हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं बुर्किना फासो (Burkina Faso) में इस्लामिक चरमपंथियों ने कई हमलों में कम से कम 44 लोगों की हत्या कर दी। इसके साथ ही पूर्वी कांगो (Congo) में चरमपंथी विद्रोहियों के हमले में कम से कम 22 आम नागरिकों की मौत हो गई।

 

अबुजा। अफ्रीकी (Africa News) देशों में इस समय मौत का तांडव चल रहा है। एक तरह से कहें तो यह किसी ‘नरसंहार’ से कम नहीं है। अफ्रीका के तीन अलग-अलग देशों से बड़े स्तर पर हिंसा की खबर है। इसमें कई लोगों की हत्या की गई है। उत्तर-मध्य नाइजीरिया (Nigeria) में एक शिविर पर हुए हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी सियुयेसे एनेने ने बताया कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार शाम बेन्यू राज्य के मगबान गांव में आम नागरिकों पर हमला कर दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन संदेह स्थानीय चरवाहों पर है, जिनका अतीत में उत्तर-मध्य नाइजीरिया में भूमि को लेकर किसानों से विवाद रहा है। इससे कुछ दिन पहले, राज्य के उमोगिडी गांव में बंदूकधारियों के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

वहीं उत्तरी बुर्किना फासो (Burkina Faso) में इस्लामिक चरमपंथियों ने कई हमलों में कम से कम 44 लोगों की हत्या कर दी। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। साहेल क्षेत्र के गवर्नर लेफ्टिनेंट कर्नल पी एफ रोडोल्फे सोरगो ने एक बयान में कहा कि जिहादियों ने सेनो प्रांत में कूराकू और तोंदोबी गांवों पर हमला किया। सोरगो ने गुरुवार तथा शुक्रवार को किए गए हमलों को ‘घृणित तथा बर्बर’ बताया और कहा कि सरकार इलाके में शांति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की।

इसके अलावा पूर्वी कांगो (Congo) में चरमपंथी विद्रोहियों के हमले में कम से कम 22 आम नागरिकों की मौत हो गई। समूह का इस सप्ताह में यह दूसरा बड़ा घातक हमला है। ओइचा के मेयर निकोलस कम्बाले ने बताया कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाले ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (एडीएफ) के लोगों ने शुक्रवार देर शाम उत्तरी किवु प्रांत के बेनी क्षेत्र में लोगों पर हमला किया।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

उन्होंने शनिवार को कहा, ‘दुश्मन ने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।’ कम्बाले ने बताया कि इस हमले में कम से कम 22 आम नागरिकों की मौत हो गई। इससे कुछ दिन पहले, एडीएफ ने इटुरी में इरुमु और मांबासा क्षेत्रों के बीच महिलाओं और बच्चों सहित 30 से अधिक आम नागरिकों की हत्या कर दी थी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web