OMG! सोते हुए रातों-रात गायब हो गई लड़के की एक आंख...वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

सुबह उठकर आपको पता चले कि शरीर का एक अंग अचानक रातों-रात गायब हो गया है तो उस वक्त क्या आपका हाल होगा जरा सोचिए। कुछ ऐसा ही हुआ 21 के साल के एक लड़के के साथ।
नई दिल्ली। सुबह उठकर आपको पता चले कि शरीर का एक अंग अचानक रातों-रात गायब हो गया है तो उस वक्त क्या आपका हाल होगा जरा सोचिए। कुछ ऐसा ही हुआ 21 के साल के एक लड़के के साथ। लड़का सुबह उठा तो हैरान रह गया क्योंकि रातों-रात उसकी एक आंख गायब हो गई। लड़का परेशान हो गया कि वह अच्छा-भला रात को गहरी नींद में सोया था फिर उसकी आंख गायब कहां हो गई। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
21 साल के युवक माइकल क्रुमहोल्ज़ (Michael Krumholz) रात में सोया और सुबह जब जागा तो उसकी एक आंख नहीं थी। दरअसल उसकी एक आंख कीड़े ने खा ली। माइक पिछले 7 साल से कॉन्टैक्ट लेंस लगाता आ रहा है। कॉन्टैक्ट लेंस लगाने वालों को सोने से पहले इसे उतारना होता है लेकिन उस दिन माइकल इसे निकालना भूल गया। रात को उसके बिस्तर पर परजीवी चढ़ गया और उसकी आंख खा ली।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
यहां बता दें कि कुछ परजीवी या पैरासाइट्स ऐसे होते हैं जो शरीर के अंगों को खाते हैं। सुबह जब माइकल उठा तो उसकी आंख में असहनीय दर्द हो रहा था, जिसके बाद वह डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने जब माइकल की आंखें देख तो हैरान रह गया क्योंकि उसकी एक आंख को पैरासाइट ने खा लिया है। पहले तो माइक कि यकीन नहीं हुआ और वो कई डॉक्टरों के पास गया और सभी ने यही जवाब दिया।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप