OMG! चमगादड़ का साइज इंसान के बराबर? जब घर के बाहर उल्टा लटका देखा तो डर गए लोग

Viral Picture: सोशल मीडिया पर एक साढ़े पांच फीट लंबे चमगादड़ की फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उसे उल्टा लटककर सोते हुए देखा जा सकता है। ऑनलाइन यूजर्स इसे देखकर भयभीत हो गए हैं।
नई दिल्ली। Trending Giant Bat Picture: दुनिया में कुछ ऐसे जीव भी मौजूद हैं, जिनकी कल्पना मात्र कर लेने से ही इंसान डर जाता है। ऐसे जीवों का सामना कोई भी अपनी रीयल लाइफ में नहीं करना चाहता है। इंसान के आकार का चमगादड़ ऐसे ही जीवों में से एक है, जो इस धरती पर तो मौजूद है, लेकिन इसका सामना कोई भी नहीं करना चाहता है। एक घर के बाहर ऐसे ही एक बहुत बड़े साइज के चमगादड़ को आराम से उल्टा लटककर सोते हुए देखा गया है। इस साइज के चमगादड़ बहुत कम ही देखने को मिलते हैं और शायद बहुत लोगों ने इस बारे में कभी देखा-सुना भी नहीं होगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इंसान के आकार के चमगादड़ की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई है, जिसने लोगों को डरा दिया है। इसकी कुछ तस्वीरों को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा है कि, “याद है जब मैंने आप सभी को फिलीपींस में इंसानों के आकार के चमगादड़ों के बारे में बताया था? हां, मैं इसी के बारे में बात कर रहा था।” पोस्ट में दो फोटो शेयर की गई हैं जिसमें एक घर के बाहर लगभग साढ़े पांच फीट बड़ा चमगादड़ उल्टा लटका हुआ नजर आ रहा है। इतने बड़े चमगादड़ को देखकर लोगों का दिमाग घूम गया है। एक तस्वीर में 'गोल्डन-क्राउन फ्लाइंग फॉक्स' की डिटेल भी शेयर की गई है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
ये रही पोस्ट
Remember when I told y'all about the Philippines having human-sized bats? Yeah, this was what I was talking about pic.twitter.com/nTVIMzidbC
— hatdog² (@AlexJoestar622) June 24, 2020
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
इतना बड़ा चमगादड़ देख डर गए लोग
इस चमगादड़ को मानव-आकार का कहना सुनना बहुत डरवाना सा प्रतीत होता है। ये एक कुत्ते की ऊंचाई का हो सकता है, लेकिन इसके 5.58 फीट के पंखों का फैलाव इसको और भी बड़ा दर्शाता है। हालांकि बहुत यूजर्स इस फोटो को देखकर बहुत ज्यादा डर गए हैं, लेकिन रोचक बात ये है कि चमगादड़ एक शाकाहारी प्राणी होता है जो मुख्यता फलों को खाकर जीवित रहता है। इन फोटो को पहली बार साल 2020 में ट्वीट करके शेयर किया गया था। फिलहाल सोशल मीडिया यूजर्स इस चमगादड़ को देखकर बेहद डर गए हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप