अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास से बौखलाया उत्तर कोरिया, परमाणु युद्ध की धमकी दे डाली

North Korea: उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच इस सैन्य अभ्यास का जमकर विरोध कर रहा है। अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर कोरिया ने इस सैन्य अभ्यास को अपने खिलाफ एक रणनीति बताया है।
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर गंभीर आरोप लगाया। उत्तर कोरिया ने कहा कि दोनों देश अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास के माध्यम से हमें उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी यह हरकत तनाव को परमाणु युद्ध के कगार तक पहुंचा सकती है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इसके विरोध में उत्तर कोरिया ने आक्रामक कार्रवाई के साथ जवाब देने की कसम खाई है। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक चो जू ह्योन के टिप्पणी के हवाले से बताया गया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास ने तनाव को और बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
सैन्य अभ्यास ने बढ़ाई उत्तर कोरिया की परेशानी
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास ने उत्तर कोरिया की परेशानियों को बढ़ा कर रख दिया है। सुरक्षा विश्लेशक जो ह्योन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच युद्ध अभ्यास का जिक्र करते हुए कहा कि यह कोरियाई प्रायद्वीप को एक बड़े तबाही की तरफ ले जा रहा है। देखा जाए तो कोरियाई प्रायद्वीप को एक तरफ से परमाणु युद्ध के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।
उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि अमेरिका उत्तर कोरिया के आधिकारिक नाम, डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के संक्षिप्त नाम का उपयोग कर रहा था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसे में अब यही उम्मीद की जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एकजुट होने से कोरियाई प्रायद्वीप पर मंडरा रहे परमाणु युद्ध के काले बादल जल्द से जल्द छट जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
सैन्य अभ्यास से बौखलाया उत्तर कोरिया
अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सेना ने मार्च से ही वार्षिक स्प्रिंगटाइम की एक शृंखला तैयार की है। इसमें अमेरिकी विमानवाहक पोत, बी-1बी और बी-52 बमवर्षक भी शामिल हैं। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच इस सैन्य अभ्यास का जमकर विरोध कर रहा है। अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर कोरिया ने इस सैन्य अभ्यास को अपने खिलाफ एक रणनीति बताया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीस सैन्य अभ्यास से बौखलाए उत्तर कोरिया अपने सैन्य गतिविधियों में तेजी ला रहा है। पिछले कुछ दिनों में उत्तर कोरिया ने छोटे-बड़े कई बैलिस्टिक मिसाइलें भी दाग चुका है। उनमें से एक मिसाइल ऐसा था जिसे अमेरिका के किसी भी क्षेत्र में दागा जा सकता है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप