पाबंदियों के लिए मशहूर सऊदी अरब में नई क्रांति, यह महिला जाएगी अंतरिक्ष

 
ue

सऊदी अरब के नेता क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी अपने समाज में महिलाओं के लिए सुधारों पर लगातार जोर रहे हैं और अपने देश की कठोर रूढिवादी छवि को लगातार बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली। सऊदी अरब लगातार अपनी अति-रूढ़िवादी छवि को सुधार रहा है। महिलाओं को बिना पुरुष गार्जियन के कार चलाने की अनुमति से लेकर कामकाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने तक.. सऊदी अरब लगातार महिलाओं के सुधार को लेकर कई कदम उठा रहा है। एक बार फिर सऊदी अरब के लिए ऐतिहासिक क्षण तब होगा जब उसके देश की महिला अंतरिक्ष यात्री स्पेस में कदम रखेगी। सऊदी अरब इस साल के अंत में एक अंतरिक्ष मिशन पर अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री रेयाना बरनावी को भेजेगा।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

अपने पड़ोसी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नक्शेकदम पर चलते हुए सऊदी अरब ने भी अंतरिक्ष में अपने नागरिक भेजने के अभियान के लेकर मंशा जाहिर की थी। यूएई 2019 में अपने नागरिक को अंतरिक्ष में भेजने वाला पहला अरब देश बना था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेयाना बरनावी एक अन्य पुरुष अंतरिक्ष यात्री अली अल-कर्नी के साथ इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। इस मिशन पर क्रू मेंबर्स भी शामिल होंगे। उनका स्पेश शिप अमेरिका से उड़ान भरेगा।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

लगातार हो रहे हैं सऊदी अरब में महिलाओं के लिए सुधार
सऊदी नेता क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी अपने समाज में महिलाओं के लिए सुधारों पर लगातार जोर रहे हैं और अपने देश की कठोर छवि को लगातार बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

2017 में उनके सत्ता में आने के बाद से महिलाओं को बिना पुरुष गार्जियन के गाड़ी चलाने और विदेश यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। साल 2016 में कामकाजी महिलाओं के 17 प्रतिशत की तुलना में अब यह आंकड़ा 37 प्रतिशत हो गया है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

हालांकि, सऊदी अरब अब तक स्पेस मिशन से अलग थलक था लेकिन सलमान के सत्ता में काबिज होने के बाद से बहुत कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। साल 2018 में सऊदी अरब ने एक अंतरिक्ष प्रोग्राम स्थापित किया और अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजने का प्लान बनाया है। सऊदी अरब का यह प्रोग्राम प्रिंस सलमान के विजन 2030 एजेंडा का हिस्सा था।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web