नेपाल : पशुपतिनाथ मंदिर से सोना गायब, मंदिर CIAA के नियंत्रण में, श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका

Gold missing from Nepal Pashupatinath temple: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में 100 किलोग्राम के आभूषणों में से 10 किलोग्राम सोना गायब होने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। सोना गायब होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच के लिए भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने मंदिर परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसके चलते रविवार को इसे श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया।
काठमांडू। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में 100 किलोग्राम के आभूषणों में से 10 किलोग्राम सोना गायब होने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। सोना गायब होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच के लिए भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने मंदिर परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसके चलते रविवार को इसे श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
गौरतलब है कि पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू में सबसे पुराना हिंदू मंदिर है। दस किलोग्राम सोना गायब होने की रिपोर्ट के बाद संसद में सवाल उठाए जाने पर सरकार ने अधिकारों के दुरुपयोग की जांच से जुड़े एक आयोग ‘सीआईएए’ को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। सीआईएए भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए नेपाल सरकार की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
जलाहारी बनाने खरीदे गए 103 किलो सोने से 10 किलो गायब
पशुपति क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने दावा किया कि उसने जलाहारी बनाने के लिए 103 किलोग्राम सोना खरीदा गया था, लेकिन आभूषण से 10 किलोग्राम सोना गायब था। पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक घनश्याम खातीवाड़ा ने मीडिया को बताया कि गायब हुए सोने पर सवाल उठने के बाद पशुपतिनाथ की सोने से बनी जलाहारी को उसकी गुणवत्ता और वजन निर्धारित करने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक निकाय ने अपने कब्जे में ले लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
पशुपतिनाथ मंदिर में तैनात हुए नेपाल सेना के जवान
सूत्रों ने कहा कि जांच प्रक्रिया के लिए पशुपति मंदिर परिसर में नेपाल सेना के जवानों सहित कई सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि अपराह्न साढ़े तीन बजे से श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई और मंदिर मध्य रात्रि तक बंद रहेगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप