NASA का 50 साल बाद मून मिशन, पहली बार चांद के नजदीक पहुंचेगी महिला अंतरिक्ष यात्री

अपोलो मिशन के 50 साल बाद NASA एक बार फिर से मून मिशन लॉन्च करने वाला था। जो चार अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों ओर चक्कर लगाने के लिए जाएंगे उनमें एक महिला यात्री भी शामिल है।
न्यूयॉर्क। जब से इंसानों ने चंद्रमा के बारे में पता लगाना शुरू किया है तब से पहली बार कोई महिला चांद के पास पहुंचेगी। चांद पर इंसानों के उतरने के 50 साल बाद NASA ने एक बार फिर मून मिशन का ऐलान कर दिया है। इस बार चार अंतरिक्ष यात्रियों में क्रिस्टीना हैमोक कोच भी शामिल हैं। इसके अलावा विक्टर ग्लोवर पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री होंगे। जानकारी के मुताबिक 2025 की शुरुआत में NASA यह मिशन लॉन्च कर सकता है। अंतरिक्ष यात्रियों में रीड विस्मैन और जेरेमी हैनसेन भी शामिल हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
बता दें कि अब तक केवल पुरुष अंतरिक्ष यात्री ही चंद्रमा की कक्षा या फिर सतह तक पहुंचे हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि महिला अंतरिक्ष यात्री भी चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगी। यह मिशन लगभग 10 दिनों का होगा। इस दौरान सभी अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएंगे। वे चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
कोच ने इस मिशन के बारे में कहा, 'यह हमारे लिए गर्व की बात है। मुझे लगता है कि यह मिशन अपने आप में शानदार है। हम दुनिया की सबसे ताकतवर रॉकेट में सवार होने जा रहे हैं। पहले यह हजारों मील की ऊंचाई पर जाएगी और सारे सिस्टम को चेक किया जाएगा। इसके बाद यह चांद की ओर रवाना हो जाएगी।' बता दें कि नासा ने इससे पहले 1972 में अपोलो मिशन लॉन्च किया था। इसके बाद दोबारा कोई इंसान चांद में पर नहीं उतरा।
Meet the first member of our #Artemis II Moon crew: mission specialist @Astro_Christina!
— NASA (@NASA) April 3, 2023
Christina Koch visited the @Space_Station in 2019, where she took part in the first all-woman spacewalk. She began her career as an electrical engineer at @NASAGoddard. pic.twitter.com/mi82SayXUm
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
क्रिस्टिना कोच ने 2013 में नासा जॉइन किया था। वह आईएसएस में एक फ्लाइट इंजिनियर थीं। वह पहले भी 328 दिन अंतरिक्ष में बिता चुकी हैं। उवहीं जेरेमी हैन्सन कनाडा के रहने वाले हैं और 47 साल के हैं। वह एक फाइटर पायलट रह चुके हैं। वहीं रीड वाइसमैन अमेरिकी नौसेना में पायलट रह चुके हैं। इसके अलावा वह नासा के साथ भी काम कर चुके हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप