रहस्यमई बीमारी फैल रही है तेजी से, अचानक सिर में होता है तेज दर्द, नाक से बहने लगता है खून

 
mystery disease in tanzania

तंजानिया के हेल्थ चीफ्स ने एक रहस्यमई बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी दी है। इसमें लोगों को अचानक ही तेज सिर दर्द की समस्या होने लग रही है। इसके बाद मौत से ठीक पहले उनके नाक से खून आने लगता है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने अचानक दुनिया में हड़कंप मचा दिया। किसी को समझ भी नहीं आया और देखते ही देखते लाखों लोगों को इस वायरस ने मौत की नींद सुला दिया। जबसे ये वायरस दुनिया में आया है, उसके बाद से किसी भी तरह के मेडिकल केस पर हेल्थ चीफ्स नजर गड़ाए बैठे हैं। हाल ही में एक अजीबोगरीब केस देखने को मिला। इसमें एक के बाद एक सात लोगों की मौत एक ही जैसे सिम्पटम्स के साथ हुई। इसमें पहले सिर में तेज दर्द होता है। इसके बाद मौत से पहले नाक से खून आने लगता है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

ईस्ट अफ्रीका के तंज़ानिया में हेल्थ अधिकारीयों के होश इस रहस्यमई बीमारी के सामने आते ही उड़ गए हैं। यहां एक के बाद एक सात लोगों की मौत सीक्रेट बीमारी से हो गई। ये सारे केसेस तंजानिया के कजरा से सामने आए। डॉक्टर्स इस रहस्यमई बीमारी की पहचान करने में जुटे हुए हैं। लेकिन अभी तक इसे आइडेंटिफाई नहीं किया जा सका है। इस बीमारी में सिर दर्द के साथ ही फीवर और नाक से खून आने लगता है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

शुरू हो गई है जांच
तंज़ानिया के चीफ मेडिकल अधिकारी तूमैनी नागु ने BBC को बताया कि सरकार इस बीमारी की जांच में लग गई है। रीजनल टीम में प्रोफेशनल अपनी रैपिड रेस्पोंस टीम के साथ इस बीमारी की जांच कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने लोगों को सलाह दी है कि अगर किसी में ऐसे सिम्पटम्स आपको दिखाई दे रहे हैं तो उनसे दूरी बना लें। साथ ही लोगों से संयम बरतने को भी कहा गया है। जांच में एक और बात सामने आई है। दरअसल, ये बीमारी नई नहीं है। जुलाई 2022 में भी करीब तीन लोगों की मौत ऐसे ही सिम्पटम्स के बाद हो गई थी। जिसे बाद में leptospirosis नाम से आइडेंटिफाई किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

ऐसे हैं सिम्पटम्स
इस रहस्यमई बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ये बीमारी जानवरों के मल के संपर्क में आने से फ़ैल रहा है। इनमें चूहे, गाय, सूअर और कुत्ते शामिल हैं। इस बीमारी के लक्षण भी बताए गए हैं। संक्रमित शख्स को पहले बुखार आता है। उसके बाद उनके सिर में दर्द होता है। नसों और जोड़ों में दर्द होने के साथ ही उनकी आंखें लाल हो जाती है और भूख मर जाती है। जिन लोगों की मौत हुई है, उन्हें मरने से पहले नाक से खून आने की शिकायत हुई थी। मरने वाले सभी लोगों की स्किन और आंखें पीली पड़ गई थी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web