बिना तलाक 100 से अधिक शादियां, इस शख्स का नाम गिनीज बुक में है ; सच कर देगा हैरान

क्या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसने कई शादियां की हैं, वह भी बिना किसी पत्नी को तलाक दिए हुए? चौंक गए ना? आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 100 से ज्यादा शादी की।
वॉशिंगटन। क्या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसने कई शादियां की हैं, वह भी बिना किसी पत्नी को तलाक दिए हुए? चौंक गए ना? आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस शख्स ने 1949 से 1981 के बीच 100 से ज्यादा शादियां की थीं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि उसने अपनी एक भी पत्नी को तलाक नहीं दिया था।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
53 साल की उम्र में गिरफ्तार
इस शख्स का नाम है गिओवानी विग्लीओटो। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। कहा तो यह भी जाता है कि इस व्यक्ति का असली नाम भी कुछ दूसरा था। हालांकि अपनी आखिरी शादी में उसने यही नाम इस्तेमाल किया था। अब वह व्यक्ति पकड़ा गया तब तक वह 53 साल का हो चुका था। दावे के मुताबिक उसका जन्म 3 अप्रैल, 1929 को सिसिली के सिराकुसा में हुआ था। मामले की सुनवाई के दौरा उसने अपना असली नाम निकोई पेरुस्को बताया और कहा कि उसकी सच्ची पहचान फ्रेड जिप के रूप में है। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसका जन्म 3 अप्रैल, 1936 को न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
यहां करता था औरतों से मुलाकात
विग्लीओटो ने साल 1949 से 1981 के बीच करीब 105 महिलाओं से शादी। किसी भी पत्नी को एक-दूसरे के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। बताया जाता है कि उसने अलग-अलग 27 अमेरिकी राज्यों और 14 अन्य देशों में शादी रचाई। हर बार उसने गलत पहचान का इस्तेमाल किया। अपनी विभिन्न पत्नियों से वह पुराने सामान बेचने वाले बाजार में मिला और मिलते ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया। गिनीज बुक की वेबसाइट के मुताबिक हर बार शादी करने के कुछ दिनों के बाद वह अपनी नई पत्नी के पैसे और अन्य सामान लेकर फरार हो जाया करता था।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
ऐसे छुपाता था अपनी पहचान
विग्लीओटो हर महिला से कहना था कि वह बहुत दूर रहता था। शादी के बाद वह नई-नवेली पत्नी से कहता कि अपने सारे सामान पैक कर ले और उसके साथ चले। जैसे ही महिला सामान पैक करती वह उन्हें ट्रक में भरता और बिना बताए रफूचक्कर हो जाता। वह इन सामानों को पुरानी वस्तुओं के बाजार में बेच देता था और वहीं पर अपने नए शिकार की तलाश में जुट जाता था। उसके बारे में कई बार शिकायतें हुई थीं, लेकिन वह हर बार खुद को बचाने में कामयाब रहता। उसकी तलाश भी की उसकी एक पूर्व पत्नी ने जो पुरानी चीजों का बाजार चलाती थी। इसके बाद 28 दिसंबर, 1981 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप