'पैसा ही सबकुछ नहीं होता', अरबपति माता-पिता के गोद लिए बेटे ने घर छोड़ा

 
china

यह शख्स बचपन में घर के बाहर खेलते वक्त किडनैप हो गया था। इसके बाद इसने बहुत कुछ सहा। इसे एक परिवार ने खरीद लिया था, लेकिन फिर एक अन्य अरबपति के परिवार ने उसे गोद ले लिया। अब 25 साल बाद वह अपने असली माता-पिता के पास वापस लौटा है। उनके पास आते ही वह हैरान रह गया।

 

नई दिल्ली। बचपन में किडनैप हुआ एक शख्स 27 साल की उम्र में अपने जैविक माता-पिता के पास लौट आया। एक अरबपति पैरेंट्स ने उसे गोद ले लिया था। लेकिन युवक का कहना है कि पैसा सबकुछ नहीं है। हालांकि, शख्स के जैविक माता-पिता भी काफी अमीर हैं। युवक, 25 साल पहले करीब दो साल की उम्र में किडनैप हुआ था। शख्स की पहचान मेई झिकियांग के तौर पर हुई है। वह चीन का रहने वाला है। असली परिवार के पास लौटने के बाद मेई ने इस मामले में पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि 'पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं।' 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1997 में मेई तब 28 महीने के थे, जब उन्हें चीन के युन्नान प्रांत से किडनैप कर लिया गया। वह अपने घर के बाहर खेल रहे थे। जब उनके माता-पिता को पता चला कि वह लापता हो गए हैं, तब उन्होंने उनकी खोज शुरू की। जो दो दशक तक जारी रही। उनके पिता ने बताया कि ऐसा लगा मानो दो पागल अपने बच्चे को ढूंढ रहे हों। उनकी तलाश बीते साल जून महीने में खत्म हुई, जब उनके एक दोस्त ने उन्हें मेई के साथ डीएनए टेस्ट करने के लिए कहा। इस दोस्त का बेटा भी 12 साल पहले लापता हो गया था। मेई उन्हें गोद लेने वाले परिवार के साथ रह रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

मानव तस्करों ने एक परिवार को बेचा
मेई ने बताया मानव तस्करों ने उन्हें एक परिवार को बेच दिया था। चूंकि वह बहुत पतले और छोटे थे, तो इस परिवार ने उन्हें एक अमीर परिवार को सौंप दिया। जिन्होंने उनकी परवरिश की। मेई का कहना है कि उन्हें गोद लेने वाले माता-पिता के पहले से तीन बच्चे थे। दो बेटियां उम्र में उनसे बड़ी थीं और एक बेटा उनसे छोटा था। उन्हें हमेशा से ऐसा महसूस होता था कि वह उनके सगे बेटे नहीं हैं। मेई का कहना है कि स्कूल के बाद उन्हें यूनिवर्सिटी में पढ़ने नहीं दिया गया। वो परिवार के ही अस्पताल में काम करने जाते थे।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

अब जब मेई अपने असली परिवार के पास लौट आए हैं, तो उन्हें पता चला कि उनकी एक बड़ी बहन और दो छोटे भाई हैं। वह उनके लापता होने के बावजूद भी उनका जन्मदिन मनाते थे। केक काटते थे, लेकिन दुखी होने की वजह से नहीं खाते थे। उन्हें लगता था कि वह एक दिन जरूर लौटेंगे इसलिए उनके लिए एक घर भी खरीदा गया। परिवार ने कभी भी कोई त्योहार खुशी से नहीं मनाया। अब मेई अपने सगे परिवार के बिजनेस में उनके साथ काम करते हैं। उनकी होटल सप्लाई कंपनी है। उन्होंने कहा कि वह बचपन में कभी खुश नहीं रहे। अपने असली माता-पिता के पास आने के बाद उन्हें अजनबी जैसा नहीं लग रहा क्योंकि वो अपने प्रति उनके प्यार को देख सकते हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web