Mission 'Juice': सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का मिशन आखिरी मिनट पर टला, जानिए क्यों...

इस मिशन के जरिए ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या बृहस्पति ग्रह पर इंसानी जीवन संभव हो सकता है या नहीं।
 
Mission 'Juice': सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का मिशन आखिरी मिनट पर टला, जानिए क्यों...

नई दिल्ली। ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की स्टडी के लिए लॉन्च होने वाला मिशन आखिरी मिनट पर टल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जूस नाम के इस मिशन को खराब मौसम की वजह से टाला गया है। भारतीय समय अनुसार इसे 5 बजकर 44 मिनट पर साउथ अमेरिका के फ्रेंच गुयाना से टेक ऑफ करना था। इस मिशन को एरियन 5 नाम के रॉकेट से लॉन्च किया जाना था। जो आठ साल में बृहस्पति ग्रह तक पहुंचता। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मिशन के जरिए ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या बृहस्पति ग्रह पर इंसानी जीवन संभव हो सकता है या नहीं। इस दौरान इसके 3 मुख्य चंद्रमाओं पर रिसर्च होगी। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अब बृहस्पति के जूस मिशन को अब कल लॉन्च किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

आपको बता दें, जूस का पूरा नाम जुपिटर आइसी मून्स एक्सप्लोरर मिशन है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के मुताबिक जूस स्‍पेसक्राफ्ट में लगे उपकरणों की मदद से बृहस्‍पति के साथ साथ उसके तीन चंद्रमाओं, गेनीमेड, कैलिस्टो और यूरोपा की भी बारीकी से जांच होगी। वैज्ञानिकों को लगता है कि बृहस्‍पति के चंद्रमाओं की सतह के नीचे पानी के महासागर हैं। जो इन उपग्रहों को रहने लायक बना सकती है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक बृहस्‍पति ग्रह पर अब तक केवल दो स्‍पेसक्राफ्ट पहुंच सके हैं। इनमें पहला है गैलीलियो प्रोब और दूसरा स्पेसक्राफ्ट जूनो है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web