शख्स 2 घंटे यमराज के पास रहकर लौटा, याददाश्त महीनेभर गायब रही, फिर बताया क्या-क्या हुआ

 
the boy was dead

मौत के बाद क्या होता है? इस सवाल का जवाब ढूंढने में कई रिसर्चर लगे हैं। कई लोगों ने इसपर किताब भी लिखी है। लेकिन असल में क्या होता है, इसका जवाब किसी को नहीं मिल पाया है। अब एक 16 साल के लड़के ने लोगों को बताया कि मौत के बाद क्या होता है?

 

नई दिल्ली। मौत एक ऐसी चीज है, जिससे बच पाना नामुमकिन है। ये एक ऐसा सत्य है जो एक ना एक दिन सबकी जिंदगी में आता ही है। मौत के बाद क्या होता है, इससे जुड़ी कई बातें कई पौराणिक किताबों में लिखी गई है। कुछ का कहना है कि मौत के बाद इंसान स्वर्ग या नर्क में से किसी एक जगह पर जा पहुंचता है। किसी का कहना है कि स्वर्ग में अप्सराएं होती हैं। हालांकि, असलियत कोई कन्फर्म नहीं कर पाता क्यूंकि मौत के बाद इंसान किसी से बात नहीं कर पाता।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो इस बात का दावा करते हैं कि उन्होंने मौत के बाद की दुनिया देखी है। जब मेडिकल तौर पर वो मृत घोषित कर दिए गए थे लेकिन कुछ देर बाद वो वापस इस दुनिया में लौट आए। मौत के उस छोटे से टाइम फ्रेम में क्या हुआ, इसी को कई लोगों ने शेयर किया है। इसमें से सच कितना है और झूठे कितने लोग, ये तो नहीं पता। लेकिन लोगों का ये जानने में काफी इंट्रेस्ट रहता है कि मौत के बाद होता क्या है? हाल ही एक 16 साल के लड़के ने मौत के साथ दो घंटे का समय बिताया। इसके बाद लड़का वापस इस दुनिया में लौट आया।

dead for 2 hours

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

हादसे के बाद हुई थी मौत!
16 साल के सैमी बेरको को डॉक्टर्स ने छोटा चमत्कार या लिटिल मिरेकल बताया। सैमी टेक्सास के मिसौरी का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले चट्टान पर चढ़ते हुए उसका पैर फिसल गया था। इसके बाद उसे कार्डिएक अरेस्ट आया जिसके बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करने से पहले डॉक्टर्स ने उसे CPR दिया था। लेकिन वो सैमी को बचा नहीं पाए। हालांकि मृत घोषित करने के दो घंटे बाद वापस उसकी सांसें लौट आई। इसे डॉक्टर्स चमत्कार ही मान रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

एक महीने गुम रही याददाश्त
सैमी की मां जेनिफर ने बताया कि चट्टान से गिरते ही सैमी की बॉडी को लकवा मार गया था। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि दो घंटे बाद सैमी की बॉडी में हरकत होने लगी। तुरंत डॉक्टर्स ने उसे असिस्ट किया और मेडिकल हेल्प दी। इसके बाद सैमी ने काफी जल्दी रिकवर कर लिया। कुछ समय के लिए वो किसी को पहचान नहीं पा रहा था। कई हफ़्तों पर उसे सिर्फ थोड़ा थोड़ा ही सब याद आ रहा था। अब बिलकुल ठीक हो चुके सैमी ने मौत के बाद क्या हुआ इसपर जवाब दिया। उसने बताया कि असल में उसे कुछ भी याद नहीं है। उसमें अब धीरे धीरे ताकत लौट रही है। अभी भी उसकी टांगों में कम ताकत है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web