'जोकर' बनकर शख्स ने किया ऐसा कांड, खुद मांगने लगा मौत की सजा, अब अदालत ने सुनाया फैसला

 
jokar

जब इस शख्स को पकड़ा गया, तो उसने हमले में हल्के तरल पदार्थ का उपयोग करने की बात स्वीकार की थी। उसने अपने किए अपराध के लिए मौत की सजा दिए जाने की इच्छा भी व्यक्त की।

नई दिल्ली। जापान की अदालत ने क्योटा हतोरी नामक शख्स को 23 साल की जेल की सजा सुनाई है। उसकी उम्र 26 साल है। उसने जोकर की ड्रेस पहनकर ऐसे अपराध को अंजाम दिया था, जिससे पूरा देश हिल गया। हतोरी को हत्या की कोशिश और आगजनी करने का दोषी साबित किया गया है। उसने ये अपराध साल 2021 में हैलोवीन के दिन किया था। उसने कॉमिक बुक के विलेन द जोकर की तरह कपड़े पहने और लोगों के बीच आतंक फैलाने के लिए ट्रेन में आ गया। 

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

उसने करीब 70 साल की उम्र वाले एक शख्स पर चाकू से वार किया और ट्रेन में आग लगाकर अन्य 12 लोगों की जान लेने की कोशिश भी की। ये जानकारी स्थानीय मीडिया की तरफ से दी गई है। अपराध वाले समय हतोरी की उम्र 24 साल थी। तब इस घटना की चर्चा दुनिया भर में हुई थी। इससे पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि हतोरी ने पूछताछ के दौरान कहा है कि वो जोकर के कैरेक्टर से काफी प्रभावित था। उसने अधिक से अधिक लोगों को नुकसान पहुंचाने की इच्छा जताई थी।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

मौत की सजा की इच्छा जताई थी
जब हतोरी को पकड़ा गया, तो उसने हमले में हल्के तरल पदार्थ का उपयोग करने की बात स्वीकार की थी। उसने अपने किए अपराध के लिए मौत की सजा दिए जाने की इच्छा भी व्यक्त की। अब ये फैसला टोक्यो जिला न्यायालय की ताचिकावा ब्रांच में सुनाया गया है। इसकी पुष्टि अदालत के प्रवक्ता ने की। जापान में हिंसक अपराध काफी कम होते हैं। ये देश कम अपराध दर के लिए जाना जाता है। हालांकि छुरा घोंपने और गोलीबारी की घटनाएं भी कभी-कभार होती हैं। बीते साल पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई थी, इस घटना ने भी पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

वहीं अगस्त 2021 में, टोक्यो कम्यूटर ट्रेन पर चाकू से किए गए हमले में नौ लोग घायल हो गए थे, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसी महीने के दौरान, टोक्यो सबवे स्टेशन पर एसिड हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए थे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web