प्लेन लैंड करा दिया होटल की छत पर, विश्व कीर्तिमान बनाया, देखे Video दिल दहला देने वाला

आपने तमाम हैरतअंगेज वीडियो देखे होंगे पर यकीन मानिए यह उससे काफी अलग है। एक शख्स सैंकड़ों फीट ऊंची होटल की छत पर प्लेन लैंड कराता नजर आ रहा है। इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो दुबई के एक होटल का बताया जा रहा है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे हैरतअंगेज वीडियो आ जाते हैं, जिन्हें देखकर हम दंग रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स सैंकड़ों फीट ऊंची होटल की छत पर प्लेन लैंड कराता नजर आ रहा है। वह आसानी से प्लेन लेकर आता है और छत पर उतार देता है। वीडियो दिल दहला देने वाला है क्योंकि अगर थोड़ी भी कहीं गलती हो जाती तो उसकी तो जान जानी तय थी ही, होटल में मौजूद सैंकड़ों लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता। पर इस शख्स ने अपने कारनामे की वजह से विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
ट्विटर पर यह वीडियो @CarolineCeline एकाउंट से शेयर किया गया है। इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो दुबई के होटल बुर्ज अल अरब का बताया जा रहा है। दुबई वैसे तो आलीशान होटलों के लिए मशहूर है। यहां तमाम होटल ऐसे हैं जिनका पूरी दुनिया में नाम है। पर बुर्ज अल अरब कुछ खास है। इस होटल की छत पर महज 27 मीटर का हेलिपैड बना हुआ है। आप सोचिए एक छोटे प्लेन की लंबाई भी 10 से 12 मीटर तक होती है। पर इसी हेलिपैड पर एयर रेसिंग चैंपियन ल्यूक सेपेला ने हैरतअंगेज करतब दिखाया। उन्होंने आसानी से अपना एयरक्रॉफ्ट उतार दिया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
पहली बार इस तरह की कोशिश
दुनिया में पहली बार होटल के ऊपर बने किसी हेलिपैड पर प्लेन उतारने की कोशिश की गई है। हालांकि, यह इतना आसान भी नहीं था। इस स्टंट को सफलतापूर्वक करने के लिए ल्यूक सेपेला ने कई बार कोशिशें की। अपने सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से 600 से भी ज्यादा बार प्रैक्टिस की। पर गनीमत हर बार सफल रहे। यह स्टंट इतना खतरनाक था कि जरा सी गलती होने पर ल्यूक और उनका एयरक्राफ्ट सैंकड़ों फीट नीचे जा गिरते। तमाम लोगों की जान भी इसमें जा सकती थी। हालांकि, वीडियो देखकर लगता है कि स्टंट के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंताजम किए गए थे। क्योंकि हेलिपैड एक 7 स्टार होटल पर बना था और वहां सुरक्षा के मानक काफी सख्त हैं।
Red Bull plane Polish pilot Luke Czepiela attempts a world's first stunt... Landing a plane on a helipad 😱🔥. 15 Mar 2023.#Dubai #burjalarab pic.twitter.com/WgfqOXi56G
— Caroline D'Mello (@CarolineCeline) March 16, 2023
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
एटीसी जैसा कोई सपोर्ट भी नहीं था
हैरतअंगेज स्टंट को पूरा करने के बाद ल्यूक सेपेला काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा, मुझे लैंडिंग अपने दम पर करनी थी क्योंकि मेरे पास एयर ट्रैफिक कंट्रोल का कोई सपोर्ट नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि एटीसी सपोर्ट केवल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए मिलता है और ये एक स्टंट था। एटीसी सपोर्ट से हमें विमान की सही स्थिति और लोकेशन के बारे में सटीक जानकारी मिल जाती है। सेपेला ने बताया कि विमान लंबा होने की वजह से उन्हें एयर स्ट्रीप का अंतिम छोर नजर ही नहीं आ रहा था। जरा सी लापरवाही हो जाती तो बच पाना नामुमकिन था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप