बबून के झुंड पर तेंदुए ने किया हमला, 50 बंदरों ने उसको गिराकर मारा, जंगल का चौंकाने वाला वीडियो वायरल

 
world news

Leopard Fight Viral Video: क्रूगर नेशनल पार्क के इस वीडियो में एक तेंदुआ खुद को मुसीबत में डालते नजर आ रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया - तेंदुए ने अकेले 50 बबून बंदरों के साथ हाथापाई की। इस क्लिप को अबतक 1 लाख 73 हजार से अधिक व्यूज और करीब दो हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

नई दिल्ली। जंगल के लिए कहते हैं कि आप भले ही शिकारी को ना देख पाएं, लेकिन उसकी नजरें आप पर ही होती हैं! जी हां, जंगल की दुनिया के बेताज बादशाह 'बिग कैट्स' (शेर, तेंदुआ, टाइगर आदि) हैं, जिनसे शिकार का बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। लेकिन कभी-कभार पासा ऐसा पलटता है कि शिकारियों को भी अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है। यकीन नहीं होता तो 'क्रूगर नेशनल पार्क' का यह वीडियो देख लीजिए। इस वीडियो में आपको 'एकत में बल' के साथ-साथ बबून बंदरों की हिम्मत भी देखने को मिलेगी, जिन्होंने एक तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

जंगल के शिकारी से नहीं डरा बबून का झुंड
इस 1.27 मिनट के वीडियो की शुरुआत में तेंदुआ बेफिक्री से सड़क पर चलता नजर आता है। बाद में बबून का झुंड बीच सड़क पर दिखता है। जब वाहन चालक सड़क से बबून के हटने का इंतजार कर रहे होते हैं कि तभी तेंदुआ उन पर हमला कर देता है। बबून डरकर भागते नहीं है बल्कि अपने साथी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ जाते हैं। करीब 50 बबून बंदरों का झुंड तेंदुए पर मिलकर हमला कर देता है। शिकारी को जल्द ही एहसास होता है कि वह उनसे जीत नहीं पाएगा। ऐसे में वह फटाफट वहां से नौ दो ग्याराह हो जाता है। हालांकि, बबून उसका पीछा नहीं छोड़ते। वह उसके पीछे-पीछे काफी दूर तक दौड़ते हैं। बाकी आप वीडियो में देख लीजिए।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है वीडियो
यह वीडियो यूट्यूब चैनल 'लेटेस्ट साइटिंग्स' (Latest Sightings) से 15 अगस्त, रविवार को पोस्ट किया गया। कैप्शन में उन्होंने लिखा - तेंदुए ने अकेले 50 बबून बंदरों के साथ हाथापाई की। इस क्लिप को अबतक 1 लाख 73 हजार से अधिक व्यूज और करीब दो हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, बहुत से यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक शख्स ने लिखा कि सारा श्रेय अल्फा मेल (बबून) को जाता है, जिसने अपने झुंड को एकजुट रहना सिखाया। वहीं अन्य ने कमेंट किया कि यह वीडियो संदेश देता है कि एकता में बल है। बता दें, यह क्लिप 'क्रूगर नेशनल पार्क' का है, जो साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह मोजाम्बिक सीमा पर लेबोम्बो पर्वत के पश्चिम में लिम्पोपो और म्पुमलांगा प्रांतों में स्थित है। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

जंगल के शिकारी से नहीं डरा बबून का झुंड

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी
इस वीडियो को 38 साल की Merve Mersinligil ने फिल्माया है। वह अपने 44 वर्षीय पति Lawyer Viktor Szontagh के साथ पहली बार 'क्रूगर नेशनल पार्क' की सफारी पर गई थीं। दोनों अपने वाहन में जा रहे थे कि उन्हें यह दुर्लभ दृश्य देखने को मिला और उन्होंने पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने बताया कि पहले उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी थीं, जो सड़क किनारे चुपचाप चल रहा था। अचानक वो झाड़ियों में गायब हो गया, और इसी दौरान बबून का झुंड सड़क पर आ गया जिससे रोड पर ट्रैफिक की स्थित बन गई। सब सड़क से बंदरों के हटने का इंतजार करने लगे कि अचानक कही से तेंदुआ आया और उसने एक बबून पर अटैक कर दिया। लेकिन भैया, तेंदुए के हमले से डरकर भागने की बजाय बाकी बबून अपने साथी को बचाने में जुट गए। उन्होंने मिलकर तेंदुए पर हमला कर दिया। इसके बाद तेंदुआ वहां से अपनी जान बचाकर भागता नजर आया।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

बबून के झुंड ने तेंदुए को खदेड़ दिया

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web