जिहादियों का अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में कहर, सुरक्षा बलों के 40 जवान मारे गए; 33 घायल

यह हमला अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े संघर्ष-ग्रस्त देश में बढ़ती हिंसा के बीच हुआ है।देश में हमलों की घटनाओं में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
डकार (सेनेगल)। अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी भाग में बंदूकधारी जेहादियों के हमले में सुरक्षा बलों के कम से कम 40 सदस्य मारे गए हैं और 33 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तरी क्षेत्र के महासचिव कौइल्गा अल्बर्ट जोंगो ने एक बयान में कहा कि छह सैनिक और सेना की सहायता करने वाले 34 स्वयंसेवी नागरिक शनिवार अपराह्न ओआहिगौया शहर के पास मारे गए।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
33 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि यह हमला अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े संघर्ष-ग्रस्त देश में बढ़ती हिंसा के बीच हुआ है। देश में हमलों की घटनाओं में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
इस महीने की शुरुआत में इस्लामिक चरमपंथियों ने देश के उत्तरी भाग में कई हमलों में कम से कम 44 लोगों की जान ले ली थी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप