Italy: इटली के समुद्र में तैरता मिला 3 हजार करोड़ रूपए का 2 हजार किलो कोकीन, जानें पूरा मामला...

लंदन। इटली के सिसिली कोस्ट के पास से 2 हजार किलोग्राम का कोकीन तैरता हुआ मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 70 वाटरप्रूफ पैकेटों में सील कर भूमध्य सागर में फेंका गया था। जो तैरता हुआ इटली की तरफ आ गया। इस कोकीन की कीमत 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इटली की पुलिस के मुताबिक ये कस्टम विभाग का जब्त किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स का जखीरा है। सिसिली कोस्ट पर तैर रहे 2 हजार किलो कोकीन के जखीरे पर इटली के मैरिटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट की नजर पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को अलर्ट किया। 70 पैकेटों को इटली के कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया। जब इसे जमीन पर लाकर पैकेट खोले गए तो उसमें कोकीन निकला।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
कस्टम के अधिकारियों के मुताबिक कोकीन के पैकेटों को मछली पकड़ने के जाल में लपेट कर फेंका गया था। इसके साथ लुमिनस ट्रैकिंग डिवाइस भी बांधा गया था ताकि इसे बाद में रिकवर किया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक इसे छिपाने के लिए कार्गो शिप से फेंका गया था। तस्करों को उम्मीद थी कि वो बाद में इसे ढूंढ कर तय जगह पर सप्लाई कर देंगे।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
आपको बता दें, समुद्र से इस तरह से कोकीन पकड़ा जाना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड ने प्रशांत महासागर से 3500 किलोग्राम कोकीन निकाला था जिसकी कीमत 4 हजार करोड़ रुपए थी। इसे 81 पैकेटों में सील कर प्रशांत महासागर में फेंका गया था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप