इटालियन कपल ने 5 साल पहले नाले में मिले बच्चे को लिया गोद, जानें पूरा मामला...

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे में 2018 में एक नवजात शिशु नाले में मिला था, जिसे अब एक इटालियन कपल ने एडॉप्ट कर लिया है। वह उसे शुक्रवार को यूरोपीय देश ले गए। यह जानकारी एक स्थानीय संगठन के मेंबर ने दी है। जिन्होंने नवजात को बचाया था और पुलिस में इसकी शिकायत की थी। हालांकि अब तक इसका पता नहीं चल पाया कि नवजात को किसने फेंका था।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
दरअसल, संगठन के मेंबर शिवाजी रागड़े और उनकी पत्नी जयश्री ने नवजात को उल्हासनगर के वाडोल गांव में 30 दिसंबर को एक नाले में पाया था। इसके बाद उसे मुंबई के वाडिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंदे पानी में होने के कारण नवजात के सिर में गंभीर चोट आई थी और वह बहुत ज्यादा बीमार हो गया था।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
नवजात के इलाज के लिए काफी पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उन लोगों ने अपील की। 24 घंटे में ही नवजात के इलाज के लिए 10.42 लाख रुपए की मदद मिल गई और तब उसका इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि हम बच्चे को गोद लेना चाहते थे, लेकिन कानूनी दिक्कतों के कारण एडॉप्ट नहीं कर पाए।
यह खबर भी पढ़ें: बहस के बाद पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, फिर क्या हुआ उसके साथ, जाने पूरी बात
फिर देखरेख के लिए उसे विश्व बालक आश्रम में भेज दिया गया। वहां उसका नाम टाइगर रखा गया। अब बच्चे को एक इटैलियन दंपती ने गोद लिया है। वे शुक्रवार को यूरोपीय देश के लिए रवाना हो गए। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि उस बच्चे को इतना अच्छा जीवन मिल रहा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप