रमजान में कुरान जलाने पर इस्लामिक देश भड़के, ये बात कही सऊदी अरब ने

सऊदी अरब के किंग सलमान ने डेनमार्क में कुरान जलाए जाने की निंदा की है। उन्होंने नफरत और उग्रवाद फैलाने वाली हर चीज को खारिज करने पर जोर दिया है। धुर-दक्षिणपंथी नेता रासमस पलुदन ने राजधानी कोपेनहेगन में तुर्की दूतावास के सामने और एक मस्जिद के सामने कुरान की प्रतियां जलाई थीं।
नई दिल्ली। सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने डेनमार्क की राजधानी कोपनेहेगन में तुर्की दूतावास के सामने रमजान के दौरान कुरान की प्रति जलाए जाने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने धुर-दक्षिणपंथी रासमस पलुदन द्वारा कुरान जलाए जाने की निंदा करते हुए संवाद सहिष्णुता और सम्मान के मूल्यों को मजबूत करने, नफरत और उग्रवाद फैलाने वाली हर चीज को खारिज करने की आवश्यकता पर बल दिया।
सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी, सऊदी प्रेस एजेंसी ने जानकारी दी है कि किंग सलमान ने मंगलवार को जेद्दा में अल-सलाम पैलेस में एक कैबिनेट सत्र के दौरान इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान जलाने पर चर्चा की।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इस्लाम विरोधी नेता रासमस पलुदन ने शुक्रवार को कोपेनहेगन में तुर्की दूतावास के सामने कुरान की एक प्रति जलाई थी। उसने एक मस्जिद के सामने भी कुरान की एक प्रति को जलाया था। पलुदन का कहना है कि वो हर शुक्रवार ऐसे ही तब तक कुरान की प्रति जलाता रहेगा जब तक कि स्वीडन को नाटो में शामिल नहीं किया जाता। दरअसल, स्वीडन को नाटो में शामिल किए जाने की राह में तुर्की आड़े आता रहा है जिसे लेकर पलुदन तुर्की दूतावास के सामने कुरान की प्रतियां जला रहा है।
पलुदन ने जनवरी में भी कुरान का अपमान किया था। उसने स्वीडन में कुरान की एक प्रति पर खड़े होकर कुरान की एक दूसरी प्रति फाड़ दी थी। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इसकी निंदा करते हुए संवाद, सहिष्णुता और सम्मान के मूल्यों को मजबूत करने और उग्रवाद को बढ़ावा देने वाली हर चीज को खारिज करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
अरब से सभी देशों और इस्लामिक संगठनों ने की है कुरान जलाने की निंदा
अरब के सभी मुस्लिम देशों ने लगातार कुरान जलाए जाने की घटनाओं की निंदा की है। इस्लामिक सहयोग संगठन ने 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने चरमपंथी दक्षिणपंथी समूहों द्वारा बार-बार उकसावे' की निंदा की। संगठन का कहना था कि ये घटनाएं मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ घृणा को बढ़ावा देती हैं। वहीं, मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) ने कुरान जलाने की निंदा करते हुए कहा कि यह मुसलमानों को उकसाने वाला कदम था।
MWL के महासचिव डॉ। मोहम्मद अल-इस्सा ने कहा कि चरमपंथियों द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी के बहाने ऐसी हरकतें करने की जिद वास्तव में आजादी और उनके मानवीय मूल्यों को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्य केवल नफरत फैलाते हैं, धार्मिक भावनाओं को भड़काते हैं और चरमपंथी एजेंडे को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे धर्मों के बीच संवाद और सद्भाव को बढ़ावा देने के प्रयास भी असफल हो जाते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात ने कुरान जलाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा इससे समाज अस्थिर होता है और ऐसे कृत्य मानवीय और नैतिक सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
ओमान ने कुरान जलाने की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि चरमपंथी विचारों को प्रोत्साहित करने वाले और धर्मों को नुकसान पहुंचाने वाले सभी कृत्यों का आपराधिकरण किया जाए।
वहीं, कतर ने कहा कि रमजान के महीने में ऐसा काम कर एक अरब से अधिक मुसलमानों की भावनाओं के लिए एक खतरनाक उकसावा था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप