इंडोनेशिया: पर‍िजनों संग ईद की छुट्टी मनाने जा रहे थे, अचानक 78 लोगों को ले जा रही नाव डूबी और 11 की हो गई मौत

 
indonesiya news

Indonesia Boat Sinking: इंडोनेशिया में एक बड़ी बोट समुद्र में डूब गई है। उसमें दर्जनों लोग सवार थे। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। बचावदल बचावकार्य में जुटे हैं। कई लोगों की लाशें मिली हैं..

 

नई दिल्ली। Indonesia Boat Sinking: दक्षिण पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया (Indonesia) में बड़ा हादसा हो गया है। यहां कम से कम 78 लोगों को ले जा रही एक स्पीडबोट डूब गई। हादसे के तत्काल बाद वहां बचावकर्ता लोगों के बचाव में जुट गए।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार तड़के (28 अप्रैल) को पश्चिमी इंडोनेशिया के द्वीप समूहों के पास हुआ। स्पीडबोट के डूबने के दौरान लोगों की चीख चिल्लाहट सुनाई दे रही थीं। हादसे के बाद पेकनबारू सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के बचावकर्ताओं ने बचाव अभियान शुरू किया। एजेंसी के चीफ न्योमन सिद्धकार्या (Nyoman Sidhakarya) ने बताया कि 11 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार हुए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

58 लोगों को बचा लिया गया, कइयों की तलाश जारी
न्योमन सिद्धकार्या के मुताबिक, हादसे के बाद अब तक 58 लोगों को बचा लिया गया है। उनके अलावा कई लोग घंटों तक पानी में बहते रहने के बाद बेहोश हो गए थे। अभी भी कई लोगों की तलाश जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

मछली पकड़ने वाली नाव भी कर रहीं रेस्क्यू 
स्थानीय टेलीविजन फुटेज में लोगों को मछली पकड़ने वाली नाव के जरिए डूबे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश करते हुए देखा गया। मौके पर कई गोताखोर लोगों के बचाने के लिए पानी में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

ईद-उल-फितर की छुट्टी मनाकर लौट रहे थे लोग
डूबने वाली स्पीडबोट का नाम एवलिन कैलिस्टा 01 (The Evelyn Calista 01) बताया जा रहा है। जिसमें सवार ज्यादातर लोग अपने परिवारों के साथ ईद-उल-फितर की छुट्टी मनाकर घर लौट रहे थे। स्थानीय पुलिस के चीफ नोरहायत ने कहा कि स्पीडबोट के डूबने के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है, लेकिन कुछ बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि स्पीडबोट तेज हवाओं के चलते एक बड़े लॉग से टकराने के बाद अचानक पलटी थी।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

यहां अक्सर होते हैं ऐसे हादसे
बता दें कि इंडोनेशिया में नौका दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं। इसकी वजह है इस देश का 17,000 से अधिक द्वीपों पर बसा होना। यहां परिवहन के रूप में सामान्यत: फेरी सर्विस, बोट और शिप का उपयोग किया जाता है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web