ताइवान और चीन कैसे आ रहे करीब! झटका लग सकता है अमेरिका को; क्यों बदले हालात

अमेरिका ताइवान की संप्रभुता की रक्षा करने का दावा करता रहा है तो वहीं चीन उसे आग से दूर रहने की सलाह देता रहा है। लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है। चीन और ताइवान अब थोड़ा करीब आ सकते हैं।
बीजिंग ताइपे। ताइवान और चीन के बीच अकसर तनाव का माहौल रहा है और बीते कुछ सालों में इसमें इजाफा हुआ है। एक तरफ अमेरिका ताइवान की संप्रभुता की रक्षा करने का दावा करता रहा है तो वहीं चीन उसे आग से दूर रहने की सलाह देता रहा है। लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है। ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति मा यिंग-जिउ इस महीने चीन की यात्रा करने वाले हैं। 1949 के बाद यह पहला मौका है, जब ताइवान का कोई मौजूदा या पूर्व राष्ट्राध्यक्ष चीन का दौरा करने वाला है। 1949 में छिड़े सिविल वॉर के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों सत्ता गंवाने के बाद रिपब्लिक ऑफ चाइना की सरकार ताइवान शिफ्ट हो गई थी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
तब से ही ताइवान में रिपब्लिक ऑफ चाइन की सरकार चलती रही है और इस द्वीप पर अपनी संप्रभु सत्ता चलाता रहा है। इसी को लेकर विवाद है और चीन का कहना है कि ताइवान उसका ही हिस्सा है, जिसे वह मेनलैंड में शामिल करके रहेगा। भले ही इसके लिए सशस्त्र संघर्ष ही क्यों ना करना पड़े। बीजिंग और ताइपे के बीच बढ़े तनाव के दौरान मा यिंग-जिउ का यह दौरा बेहद अहम है। दरअसल बीते साल अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। इस पर चीन लाल हो गया था और ताइवान की सीमा पर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया था।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
चीन की ओर से ताइवान के विलय के लिए सेना के इस्तेमाल से कभी भी इनकार नहीं किया गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को कहा कि हम मा यिंग जिउ के दौरे का स्वागत करते हैं। बयान में कहा गया कि अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिउ दौरे पर आ रहे हैं। इसके अलावा वह चीनी सरकार के प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि मा यिंग जिउ चीन के शीर्ष नेतृत्व के किसी नेता से मुलाकात करेंगे या नहीं। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति बीजिंग के दौरे पर जाएंगे या नहीं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
चीन और ताइवान में बनी बात तो बदल जाएंगे समीकरण
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि चीन और ताइवान के बीच सहमति बनती है तो इससे समीकरण बदल सकते हैं। अब तक ताइवान का साथ देने की बात कर चीन को अमेरिका चिढ़ाता रहा है। ऐसे में यदि ताइवान के साथ चीन कोई समझौता करने में सफल होता है या फिर शांति बहाल होती है तो अमेरिका को वह ताइवान की खाड़ी से दूर रखने में सफल होगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप