तुर्किये और सीरिया में आये भूकंप के 21 दिन बाद किया घोड़े का रेस्क्यू, बिजनेसमेन ने शेयर किया वीडियो

तुर्किये के बिजनेसमेन तनसु येगेन ने घोड़े का रेस्क्यू वीडियो शेयर किया है। 
 
तुर्किये और सीरिया में आये भूकंप के 21 दिन बाद किया घोड़े का रेस्क्यू, बिजनेसमेन ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। तुर्किये के अदियामन शहर में भूकंप के 21 दिन बाद एक घोड़े को रेस्क्यू किया गया है। 27 फरवरी को घोड़े को मलबे से बाहर निकाला गया था। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। तुर्किये सीरिया में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। अब तक कुल 50,325 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

अदियामन भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक है। तुर्किये के बिजनेसमेन तनसु येगेन ने घोड़े का रेस्क्यू वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, अद्भुत, रेस्क्यू टीम ने 21 दिन बाद मलबे से घोड़े को जिंदा बाहर निकाला। 

यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। तुर्किये के वक्त के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह करीब चार बजे (7.8), दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0) आया। भूकंप का एपिसेंटर तुर्किये का गाजियांटेप शहर रहा। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर है। इसलिए इसके आसपास के इलाकों में ज्यादा तबाही हुई। तुर्किये में अब तक 44,374 लोगों की जान जा चुकी है। सीरिया में 5,951 लोग मारे गए हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

इस वीडियो को 34 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुछ यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, तुर्किये और सीरिया में जानवरों को अब भी मदद की जरूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा, 21 दिन बिना पानी के घोड़े ने सर्वाइव किया। ये हैरान कर देने वाला है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web