जर्मनी: हैम्बर्ग में अंधाधुंध फायरिंग से कोहराम, 6 लोगों की गोलीबारी में मौत

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में हमलावरों ने एक चर्च में फायरिंग कर दी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने रात करीब 9 बजे चर्च में लोगों पर गोलियां चलाईं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर एक था या एक से ज्यादा।
नई दिल्ली। जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां एक चर्च में हुई गोलीबारी में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक अभी तक हमले का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके साथ ही पुलिस ने आशंका जताई है कि मरने वालों में हमलावर भी शामिल हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहोवा के चर्च में हुई गोलीबारी में 6 लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि एक अपराधी फरार हो गया है।
हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि इस फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ की मौत भी हो गई। हम बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ साइट पर हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमलावरों ने रात करीब 9 बजे एक चर्च में लोगों पर गोलियां चलाईं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर एक था या एक से ज्यादा। लेकिन पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि कई लोगों के शरीर पर गोलियां लगी हैं।
जर्मनी की एक समाचार एजेंसी ने कहा कि हैम्बर्ग के उत्तरी अलस्टरडॉर्फ जिले के स्थानीय निवासियों को उनके मोबाइल फोन पर अलर्ट का मैसेज दिया गया है। साथ ही सड़कों को बंद कर दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
हैम्बर्ग के मेयर ने इस हमले के बाद मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मेयर पीटर चेंचचर ने ट्वीट किया कि मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। अपराधियों का पीछा करने और उनकी भूमिका स्पष्ट करने के लिए पुलिस पूरी ताकत से काम कर रही है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप