इस्लामाबाद के सिक्योर्ड पार्क में गैंगरेप, वारदात के बाद आरोपियों ने लड़की को दिए 1 हजार रुपए, जानें पूरा मामला...
एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली लड़की डिनर के बाद अपने ऑफिस कलीग के साथ F 9 पार्क गई।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सिक्योर्ड और रेड जोन एरिया में गैंगरेप हुआ। इस जगह को फातिमा जिन्ना पार्क (F 9 पार्क) कहा जाता है। विक्टिम लड़की अपने ऑफिस कलीग के साथ वहां टहलने गई थी। उसी वक्त दो हथियारबंद बदमाश उन्हें वहां से करीबी जंगल में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में इस घटना और आरोपियों के बारे में जानकारी दी है। FIR के मुताबिक, गैंगरेप के बाद आरोपियों ने विक्टिम के हाथ में 1 हजार रुपए थमाए और कहा- यह वक्त पार्क में घूमने का नहीं है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
दरअसल, पाकिस्तान के अखबार डॉन न्यूज के मुताबिक, घटना 2 फरवरी की शाम 7 से 8 बजे के बीच की है। एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली लड़की डिनर के बाद अपने ऑफिस कलीग के साथ F 9 पार्क गई। सर्दी के चलते पार्क में बहुत ज्यादा लोग नहीं थे। दोनों लोग वहां टहल रहे थे। कुछ मिनट बाद वहां दो लोग आए। इनमें से एक की 35 साल के करीब जबकि दूसरे की 18 या 19 साल थी। दोनों लोगों के पास पिस्टल थीं। उन्होंने इस कपल को बंदी बनाया और पार्क से कुछ दूर जंगल में ले गए। आरोपियों ने इन दोनों के साथ काफी मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी लड़के को दूर ले गया। बाद में दोनों आरोपियों ने लड़की से गैंगरेप किया। उसके फटे हुए कपड़े भी काफी दूर फेंक दिए। बाद में दोनों आरोपी भाग गए। F-9 पार्क को इस्लामाबाद सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत रखा गया है। यहां कई सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
पुलिस ने इस मामले को तीन दिन दबाए रखा, लेकिन लोकल मीडिया ने इसे उजागर कर दिया। FIR भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। FIR में लड़की ने पूरी घटना की जानकारी दी है। विक्टिम ने कहा, आरोपियों ने मुझसे पूछा था कि इस लड़के से तुम्हारा क्या रिश्ता है। उन्होंने हमसे काफी मारपीट भी की। वारदात के बाद एक आरोपी ने मुझे 1 हजार रुपए दिए और कहा कि रात में इस वक्त पार्क में मत घूमा करो।
यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...
वहीं, पुलिस के मुताबिक, मामले की साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। विक्टिम का मेडिकल कराया गया है और इसमें रेप की पुष्टि हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पार्क में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है। आरोपियों के स्थानीय होने का शक है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विक्टिम ने पुलिस को आरोपियों के हुलिए की जानकारी भी दी है। इसके आधार पर पुलिस ने रविवार रात एक स्कैच जारी किया। पुलिस ने कहा, हमने इस मामले में इंटेलिजेंस यूनिट को भी एक्टिव कर दिया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप