फायरिंग, आग, चाकू...होंडुरास की महिला जेल में दंगा भड़का, 41 कैदियों की मौत

होंडुरास की महिला जेल में दंगा भड़कने के बाद कम से कम 41 महिला कैदियोें की मौत हो गई है। इस जेल में 800 कैदी थे जबकि इसकी क्षमता केवल 400 की है।
टेगुसिगलपा। होंडुरास की महिला जेल में मंगलवार को दंगा भड़क गया। जेल के अंदर हुई हिंसा में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई। यहां के राष्ट्रपति का कहना है कि 'मारा' गैंग की वजह से यह हिंसा हुई। दंगे में कम से कम 26 महिलाएं जलकर मर गईं। इसके आलावा अन्य को गोली मार दी गई या फिर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
होंडुरास की राजधानी टेगुसिगलपा से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर तमारा में यह जेल स्थित है। दंगे के बाद फरेंसिक टीम पहुंची और पुष्टि की कि 41 महिला कैदियों की मौत हुई है। वहीं सात का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सरकार ने बाद में उन हथियारों को भी दिखाया जो कि जेल के अंदर से बरामद हुए हैं। राष्ट्रपति शाओमारा कास्त्रो ने कहा, मारा ने ही यह दंगा प्लान किया था। इसकी जानकारी प्रशासन को भी थी।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
कास्त्रो ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने जा रही है। बारियो 18 गैंग के लोग सेल में घुस गए और कैदियों को मारना शुरू कर दिया। इसके बाद आग लगा दी। पहले भी कैदियों ने कहा था कि वे बारियो 18 गैंग के डर में जी रहे हैं। एक कैदी के परिजन ने कहा कि उन्हें पहले ही पता चला था कि बारियो 18 गैंग के लोग जेल में कुछ करने वाले हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
इस दंगे के बाद लोग जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मारी गई कैदियों के परिजनों ने भी जमकर हंगामा किया। एक कैदी की मां ने कहा, मुझे अपनी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम दर्द और गुस्से से मरे जा रहे हैं। लेकिन कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। एक अन्य ने कहा कि 41 लोग जेल के अंदर मारे गए हैं। हमें नहीं पता कि हमारे रिश्तेदार बचे हैं या नहीं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप