NATO का नया मेंबर बना फिनलैंड, विश्व के सबसे बड़े सैन्य गठबंधन का 31वां मेंबर बना 

नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग ने ऐलान किया कि फिनलैंड अब नाटो का मेंबर बन गया है। 
 
NATO का नया मेंबर बना फिनलैंड, विश्व के सबसे बड़े सैन्य गठबंधन का 31वां मेंबर बना 

नई दिल्ली। फिनलैंड नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) का नया मेंबर बन गया है। वो इस मिलिट्री अलायंस में शामिल होने वाला 31वां देश है। नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग ने ऐलान किया कि फिनलैंड अब नाटो का मेंबर बन गया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

स्टोलनबर्ग ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमारे लिए यह हफ्ता ऐतिहासिक होने जा रहा है। नाटो देश एक प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं। फिनलैंड हमारी नाटो फैमिली का नया मेंबर बन चुका है। बहुत जल्द स्वीडन भी इसका हिस्सा बनेगा। स्टोलनबर्ग नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा, नाटो हेडक्वॉर्टर पर पहली बार फिनलैंड का झंडा फहराया गया। अब उसकी सिक्योरिटी का जिम्मा नाटो देशों का होगा। फिनलैंड के प्रेसिडेंट साउली निनीस्तो और डिफेंस मिनिस्टर एंत्ती काइकोनेन भी सेरेमनी का हिस्सा बने।

यह खबर भी पढ़ें: Ajab Gajab : एक 47 वर्षीय महिला ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, आप भी जानें पूरी खबर

वहीं दूसरी तरफ, फिनलैंड के नाटो में शामिल होने का रूस ने विरोध किया है। उसके डिप्टी प्राइम मिनिस्टर एलेक्जेंडर ग्रूस्को ने कहा, नाटो की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। हम भी अपने सिक्योरिटी सर्कल को बढ़ाने जा रहे हैं। अगर फिनलैंड में नाटो फोर्स तैनात होती है तो हम कुछ और कदम उठाएंगे। फिनलैंड की नाटो में एंट्री ऐसे वक्त में हुई है, जबकि देश में इसकी डिमांड की जा रही थी। इसकी वजह रूस से खतरा बताया जा रहा है। यहां 3 दिन पहले ही प्रधानमंत्री सना मारिन की पार्टी चुनाव हारी है। हालांकि वो भी नाटो मेंबर बनने के लिए काफी वक्त से मेहनत कर रही थीं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web