इतने पुशअप 1 घंटे में किए कि बना वर्ल्ड रिकॉर्ड! बेटे के लिए पिता ने किया ये कारनामा, आसान नहीं होगा तोड़ना

 
highest pussup

ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया (Brisbane, Australia) के रहने वाले 33 साल के ल्यूकस हेल्म्के (Lucas Helmke) ने हाल ही में पुशअप्स करने से जुड़ा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सबसे ज्यादा पुशअप करने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है।

नई दिल्ली। हर पिता चाहता है कि उसका बच्चा उससे भी बेहतर बने, उससे ज्यादा नाम कमाए, और इसके लिए वो अपने बच्चे को प्रेरित करने की सोचता है। एक शख्स ने भी ऐसा ही किया और बच्चे को मेटिवेट करने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। ऑस्ट्रेलिया के इस व्यक्ति ने 1 घंटे में इतने पुशअप कर डाले कि एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड (most push ups in one hour) बन गया। इसी के साथ उसने पहले वाले रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया (Brisbane, Australia) के रहने वाले 33 साल के ल्यूकस हेल्म्के (Lucas Helmke) का शरीर देखकर तो आप समझ ही जाएंगे कि वो गजब के बॉडीबिल्डर हैं और लंबे वक्त से बॉडी बिल्डिंग कर रहे होंगे। पर उनके चेस्ट को देखकर भी आपको एहसास हो जाएगा कि वो चेस्ट से जुड़ी काफी एक्सरसाइज करते होंगे। उन्होंने हाल ही में जो रिकॉर्ड बनाया है, उसके बारे में जानकर आपको समझ आ जाएगा कि उनके चेस्ट इस तरह के कैसे हो गए।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

1 घंटे में कर डाले हजारों पुशअप
ल्यूकस ने 1 घंटे में सबसे ज्यादा बार पुशअप करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है। जो लोग कभी भी एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, उनके लिए 8-10 पुशअप करना भी भारी होता है। पर ल्यूकस ने 1 घंटे में 3206 पुशअप कर के सभी को चौंका दिया है। अगर उनका एवरेज निकाला जाए तो उन्होंने 1 मिनट में 53 पुशअप किए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही डेनियल स्केली के नाम सबसे ज्यादा पुशअप करने का रिकॉर्ड था। उन्होंने अप्रैल 2022 में इस रिकॉर्ड को बनाया था और तब वो 3182 पुशअप ही कर पाए थे।

most pushups in 1 hour 1

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

बेटे के लिए बनाया रिकॉर्ड
रिपोर्ट के अनुसार ल्यूकस ने ये रिकॉर्ड अपने 1 साल के बेटे को आगे चलकर प्रेरित करने के लिए बनाया है। वो चाहते हैं कि जब उनका बेटा बड़ा हो तो इस बात को समझे कि दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। ल्यूकस ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 2 से 3 साल का वक्त लिया है। ल्यूकस ने इन पुशअप्स को सिर्फ यूं ही नहीं कर दिया, इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बाकायदा योजना बनाई। उन्होंने पुशअप्स को 30 सेकेंड के सेट में ब्रेक किया। एक सेट में 26 पुशअप्स करने की योजना बनाई और अपने इस टार्गेट से वो आगे भी निकल गए क्योंकि 30 सेकेंड में उन्होंने 26.7 पुशअप्स किए।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web