खौफनाक! लड़का था 8 सालों से लापता, पता चला बंधक बनाकर मां ही कर रही थी ये काम...

अमेरिका में 8 साल से लापता एक एक शख्स ने अपने मां पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का आरोप लगाया है। 8 साल पहले लड़के की मां ने ही उसके गुमशुदगी का रिपोर्ट पुलिस में करवाया था। लेकिन सच्चाई काफी खौफनाक है।
नई दिल्ली। Son Detained By Mother For Sexual Harassment: अमेरिका में 8 साल से लापता एक एक शख्स ने अपने मां पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का आरोप लगाया है। 8 साल पहले लड़के की मां ने ही उसके गुमशुदगी का रिपोर्ट पुलिस में करवाया था। लेकिन सच्चाई ये थी कि महिला ने ही ही उस किशोर बच्चे को अपने घर में बंधक बना कर रखा था। कारण काफी हैरान करने वाला था। महिला अपने शारीरिक इच्छाओं की तृप्ति के लिए बंधक बनाया था।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
अपनी ही मां ने बंदी बनाया
महिला के इस घिनौने कार्य का खुलासा एक सामाजिक कार्यकर्त्ता क्वानेल एक्स ने किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि लड़के ने उसे बताया कि, ‘जब वह 17 साल का था तब उसकी मां ने उसे बंदी बना लिया था। उसी दौरान उसने पुलिस ने भी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाया था। मां 8 सालों तक मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाते रही।’ लड़का अब 25 साल का हो गया है। लड़के की पहचान रूडी फ़रियास के रूप में हुई है, वहीं उसकी आरोपी मां की पहचान जेनी सैन्टाना के रूप में हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने मामले से रहस्योद्घाटन करते हुए बताया कि साल 2015 में लड़के फ़रियास की मां ने पूर्वोत्तर ह्यूस्टन में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट में महिला ने लिखवाया था कि, ‘उसका बेटा पार्क में उसके दो कुत्तों को टहलने के लिए ले गया था। उसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। लापता हो गया है। पुलिस ने चौकाने वाली खुलासा करते हुए बताया, ‘ये लड़का जिसकी आज उम्र 25 साल हो गई है, पिछले 8 सालों से अपने मां के साथ ही रह रहा था।’ पुलिस ने बताया कि ये लड़का अपनी मां की चुंगल से छूटने के बाद एक चर्च के पास सामाजिक कार्यकर्ता को मिला था। लड़के ने उनसे ही अपने मां के घिनौने कृत्य के बारे में बताया था।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
डैडी वाला काम करो
सामाजिक कार्यकर्त्ता ने खुलासा किया कि बंधक रखे बेटे को महिला कहती डैडी का किरदार निभाओ। इसके बाद वह अपने बेटे से लगातार आठ सालों तक यौन संबंध बनाते रही। इसके अलावा उसने बेटे रूडी को धमकी देते हुए कहा कि इसके बारे में किसी को बताया तो वह पुलिस के साथ संकट में पड़ सकती है। वहीं, ह्यूस्टन पुलिस ने लापता व्यक्ति का बुधवार को एक होटल में कार्यकर्ता क्वानेल एक्स की उपस्थिति में उसकी मां जेनी सैन्टाना का आमना-सामना कराया और पूछताछ की।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप