कांगो: बेटे को घर पहुंचने से पहले दफनाने से नाराज सैनिक ने परिजनों पर की फायरिंग, 13 की मौत

आरोपी कांगो नेवी का सैनिक है। वह फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान ऑस्कर बराका मुगुवा ने बताया कि फायरिंग में 9 बच्चों समेत 13 लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि सैनिक इस बात से नाराज था कि उसके बिना उसके बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कांगो। पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सैनिक ने घर पहुंचने से पहले बेटे का अंतिम संस्कार किए जाने से नाराज होकर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 9 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
मामला कांगो के पूर्वी इतुरी प्रांत में अल्बर्ट झील के किनारे न्याकोवा गांव का है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सैनिक ने अपने आस पास मौजूद लोगों पर फायरिंग की। इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
आरोपी कांगो नेवी का सैनिक है। वह फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान ऑस्कर बराका मुगुवा ने बताया कि फायरिंग में 9 बच्चों समेत 13 लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि सैनिक इस बात से नाराज था कि उसके बिना उसके बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
बताया जा रहा है कि सैनिक ने जिन लोगों पर फायरिंग की, उसमें उसके परिजन शामिल थे। फायरिंग में सैनिक की पत्नी, उसके ससुराल के लोग और उसके दो बच्चों की मौत हुई।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659