अमेरिका-ताइवान की नजदीकी, 10 फाइटर जेट और मिलिट्री ड्रोन छोड़े बौखलाए चीन ने

 
fight plan

ताइवान और अमेरिका की नजदीकी से चीन बौखला गया है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन न्यूयॉर्क पहुंची, उधर तिलमिलाए चीन के लड़ाकू विमानों ने ताइवान स्ट्रेट मीडियन लाइन को पार कर दिया।

 

रॉयटर्स,ताइपे। ताइवान और अमेरिका की नजदीकी से चीन बौखला गया है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन न्यूयॉर्क पहुंची, उधर तिलमिलाए चीन के लड़ाकू विमानों ने ताइवान स्ट्रेट मीडियन लाइन को पार कर दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग द्वीप के पास अपनी सैन्य गतिविधि जारी रखे हुए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में ताइवान एयर स्पेस पर चीनी विमानों ने उड़ान भरी।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दस चीनी विमानों ने ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार किया। माना जा रहा है कि अमेरिका और ताइवान की बढ़ती दोस्ती के बदले चीन भड़ास निकाल रहा है। चीन का यह कदम अमेरिका और ताइवान को अपना कड़ा संदेश है। हाल ही में चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि वो आग से न खेले। चीन की धमकी के बाद ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन न्यूयॉर्क पहुंच गई। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

ताइवान को अपना अभिन्न अंग बताने वाले चीन को यह बात नागवार गुजरी है। चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति के अमेरिका दौरे की निंदा की है। कहा कि अगर ऐसा होता रहा तो इससे गंभीर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती हैं।  बीबीसी के मुताबिक, अमेरिका में चीन के प्रभारी डी'एफेयर जू ज्यूयुआन ने कहा, 'चाहे ताइवान की नेता संयुक्त राज्य अमेरिका में आएं या अमेरिकी नेता ताइवान के दौरे पर जाएं, यह चीन-अमेरिका संबंधों में गंभीर टकराव का कारण बन सकता है।'

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

ताइवान के ऊपर मंडराए चीनी विमान
रायटर्स के मुताबिक, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा, बीजिंग द्वीप के पास अपनी सैन्य गतिविधियों को जारी रखे हुए है। पिछले 24 घंटे में नौ चीनी लड़ाकू जेट और एक सैन्य ड्रोन सुबह 6 बजे तक मीडियन लाइन के ऊपर मंडरा रहे थे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web