रूस और यूक्रेन दोनों तरफ से धोखेबाज पाकिस्तान चांदी काट रहा, जेलेंस्‍की को हथियार पहुंचाया तो पुतिन से लिया गेहूं, समझें खेल

 
pakistan news

Russia Ukraine Update: रूस और यूक्रेन युद्ध को एक साल से ज्यादा हो चुके हैं। इस युद्ध में रूस अकेला है, तो वहीं यूक्रेन के साथ अमेरिका और ब्रिटेन जैसे शक्तिशाली देश खड़े हैं। भारत समेत दुनिया के कई देश स्थिर हैं। लेकिन पाकिस्तान है जो दोंने तरफ से मजा लूट रहा है। पाकिस्तान ने यूक्रेन को हथियार दिया तो अब रूस से गेहूं ले रहा है।

 

इस्लामाबाद। यूक्रेन युद्ध में पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जो दोनों तरफ से खेल रहा है। जुलाई 2022 से ही पाकिस्तान लगातार यूक्रेन को चुपचाप हथियारों की सप्लाई कर रहा है। ऐसा करके साफ दिख रहा है कि पाकिस्तान युद्ध में पश्चिमी देशों के साथ खड़ा है। लेकिन पाकिस्तान इस बात से इंकार करता रहा है कि उसने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति की है। पाकिस्तान के विदेश प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान संघर्षों में हस्तक्षेप नहीं करता। हालांकि यह एक तरह का दिखावा है, क्योंकि पाकिस्तान का रिकॉर्ड रहा है कि वह दूसरों के युद्ध में जरूर हिस्सा लेता है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

1980 के दशक में अफगानिस्तान में रूस के खिलाफ संघर्ष में इसने अमेरिका का साथ दिया। बाद में 2001 में अमेरिका जब अफगानिस्तान में पहुंचा तो एक बार फिर वह युद्ध में शामिल हो गया। दूसरी तरफ ऐसा दिख रहा है कि रूस गहरे आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मदद दे रहा है। रूस ने पाकिस्तान को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 फरवरी को 9 जहाज रवाना हुआ और 1 मार्च को ग्वादर बंदरगाह पर पहुंचे।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

चीन बना रहा अच्छे संबंध का दबाव
खबरों के मुताबिक चीन पाकिस्तान पर रूस से अच्छे संबंध रखने का दबाव बना रहा है। द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक कई पाकिस्तानी कंपनियों को अमेरिका की ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है। इन पाकिस्तानी फर्मों को मिसाइल और न्यूक्लियर से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण ब्लैकलिस्ट में डाला गया है। इस लिस्ट में किन कंपनियों को डाला गया है उसके बारे में कोई रिपोर्ट नहीं है। इस बीच अमेरिका ने यह भी कहा है कि चीनी कंपनियां जेनेटिक डेटा इकट्ठा करने और उनके विश्लेषण में शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

भारत और रूस के हमेशा रहे अच्छे संबंध
भारत और पाकिस्तान दोनों एक साथ ब्रिटिश शासन से आजाद हुए थे। भारत ने तब गुटनिरपेक्ष नीति को अपनाया और अपने विकास पर ध्यान दिया। वहीं पाकिस्तान अमेरिका की गोद में जा बैठा। भारतीय विदेश नीति का नतीजा है कि वह स्वतंत्र रूप से बिना किसी के दबाव में आए अपने फैसले लेती है। उसके संबंध अमेरिका से भी अच्छे हैं और रूस से भी। युद्ध के दौरान भी भारत रूस से लगातार सस्ता तेल खरीद रहा है। पाकिस्तान भी यही चाहता है, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वह ऐसा कर न सका।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web