बकिंघम पैलेस के बाहर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक से पहले फेंके गए कारतूस, महल सील; शख्स गिरफ्तार

ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया कि कारतूस फेंके जाने की घटना के समय न तो 74 वर्षीय किंग चार्ल्स और न ही 75 वर्षीय उनकी पत्नी कैमिला महल में थीं। इस मामले मे बकिंघम पैलेस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।
लंदन। ब्रिटेन के नए सम्राट किंग चार्ल्स-III के राज्याभिषेक से पहले लंदन पुलिस ने बकिंघम पैलेस के बाहर से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर राजमहल के बाहर कारतूस फेंकने के आरोप हैं। बता दें कि अभी राजमहल में किंग चार्ल्स-III के राजतिलक की तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह में दुनियाभर के कई देशों के राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया है कि आरोपी शख्स महल के मैदान में कारतूस फेंककर महल के गेट की तरफ बढ़ रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। उसे खतरनाक हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक किसी भी तरह की फायरिंग नहीं हुई है या फिर अधिकारियों या जनता को इस घटना में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया कि कारतूस फेंके जाने की घटना के समय न तो 74 वर्षीय किंग चार्ल्स और न ही 75 वर्षीय उनकी पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला महल में थीं। इस मामले पर बकिंघम पैलेस के अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं आई है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
बता दें कि बकिंघम पैलेस में शनिवार को महाराज चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला की औपचारिक ताजपोशी होने वाली है, जो ब्रिटेन में 70 वर्षों में पहली बार हो रहा है। बकिंघम पैलेस की ओर जाने वाले मॉल को शनिवार के राज्याभिषेक की तैयारी के लिए यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। ब्रिटिश राजगद्दी संभाल रहीं म हारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले साल सितंबर में निधन के बाद 74 वर्षीय चार्ल्स तृतीय 6 मई को वेस्टमिंस्टर एबे में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्ष बनाए गए थे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप