पाकिस्तान में बम से लदे वाहन ने सुरक्षाबलों की गाड़ी में मारी टक्कर, 4 सैनिकों की मौत, 22 घायल

 
bomb blast

ये फिदायीन हमला देश के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में हुआ जब बम से लदे तिपहिया वाहन पर सवार आत्मघाती हमलावर ने एक पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे सुरक्षा बलों के वाहन को टक्कर मार दी।

 

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में शनिवार को हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम चार सैनिक मारे गए और एक पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों सहित 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।यह घटना देश के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में हुई जब बम से लदे तिपहिया वाहन पर सवार आत्मघाती हमलावर ने एक पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे सुरक्षा बलों के वाहन को टक्कर मार दी।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान आदिवासी जिले के खजोरी चौक में MPCL पेट्रोलियम कंपनी के साथ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों के वाहन में आत्मघाती हमलावर ने टक्कर मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में  चार सैनिक मारे गए और कंपनी के 15 कर्मचारियों सहित 22 अन्य घायल हो गए।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारी ड्यूटी के घंटों के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अपने आराम स्थान पर वापस जा रहे थे। उसी समय हमलावर ने बल के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। बता दें कि एमपीसीएल कंपनी इलाके में तेल की खोज में लगी है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

गौरतलब है कि बीते दिनों ही पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस धमाके में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। ये धमाका इतना जोरदार था कि उसकी वजह से मस्जिद का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। ब्लास्ट पेशावर में पुलिस लाइंस के पास में स्थित मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद हुआ था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web