अमेरिकी बैंक में हुई फायरिंग का बॉडी कैम फुटेज जारी, हमले में 5 लोगों की मौत और 8 लोग घायल, इनमें 2 पुलिस ऑफिसर

नई दिल्ली। अमेरिका की केंटकी पुलिस ने 9 अप्रैल को लुइसविल बैंक में हुई फायरिंग का बॉडी कैम फुटेज जारी किया है। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी। 8 लोग घायल हुए थे, इनमें 2 पुलिस ऑफिसर शामिल थे। एक ऑफिसर निकोलस विल्ट की हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
फायरिंग की जानकारी मिलने के 3 मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस और हमलावर के बीच झड़प हुई, हमलावर लुइसविल बैंक का ही कर्मचारी था। उसकी पहचान 25 साल के कॉनर स्टर्जन के रूप में हुई। उसने बैंक के अंदर हुई गोलीबारी को इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम किया था।
यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला
पुलिस ने जो बॉडी कैम फुटेज जारी किया है, उसमें देखा जा सकता है कि दो ऑफिसर, निकोलस विल्ट और कोरी गैलोवे गोलीबारी के बीच बैंक पहुंचते हैं। वो अंदर जाने के लिए अपनी गन लोड करते हैं। जैसे ही वो कार से बाहर निकलते हैं, हमलावर उन पर गोलियां बरसाने लगता है। ऑफिसर्स बचाव करते हुए हमलावर पर गोलियां चलाते हैं। इस दौरान दोनों घायल हो जाते हैं, बावजूद इसके वो हमलावर को रोकने की कोशिश करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
ऑफिसर गैलोवे कुछ देर इंतजार करते हैं और एक पिलर की पीछे से हमलावर पर फायर करते हैं। वहीं, हमलावर की तरफ से फायर की गई एक गोली ऑफिसर विल्ट के सिर पर लगती है और वो जमीन पर गिर जाते हैं। इसी बीच मदद के लिए अन्य ऑफिसर आ जाते हैं। जिसके बाद गैलोवे एंगल बनाते हुए हमलावर को गोली मार देते हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप