Biden Ukraine Visit: यूक्रेन में हवाई हमले का सायरन बजते ही ट्रेन से पहुंच गए बाइडेन, जानिए वजह...

बाइडेन का यह दौरा चौंकाने वाला है। इसकी किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। 
 
Biden Ukraine Visit: यूक्रेन में हवाई हमले का सायरन बजते ही ट्रेन से पहुंच गए बाइडेन, जानिए वजह...

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की के साथ नजर आए। बाइडेन का यह दौरा चौंकाने वाला है। इसकी किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। दरअसल, प्रेसिडेंट बाइडेन पोलैंड गए थे। यहां से वो एक घंटे का सफर करके ट्रेन के जरिए कीव पहुंच गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन के कीव पहुंचने से पहले पूरे इलाके को नो फ्लाई जोन बनाया गया। इस दौरान अमेरिकी मिसाइल शील्ड पेट्रियट भी एक्टिव मोड में कर दी गई। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक पूरे कीव में सिर्फ यही खबर थी कि कोई बेहद खास शख्स राजधानी पहुंच रहा है। बाइडेन की विजिट के पहले कीव के तमाम रास्ते भी बंद कर दिए गए।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

बाइडेन के आने का जरा भी अनुमान किसी को नहीं था। सिर्फ 22 मिनट पहले ही रूस के हवाई हमले का सायरन बजा था। इसलिए हर कोई अलर्ट पर था। चंद मिनट बाद ही एक ब्लैक शेवरले कार में बाइडेन नजर आए। ​​​​​​बाइडेन की विजिट इसलिए भी अहम हो जाती है, क्योंकि महज 4 दिन बाद रूसी हमले को एक साल पूरा हो जाएगा। बाइडेन ने शनिवार को ही व्हाइट हाउस में साफ कर दिया था कि वो किसी भी सूरत में यूक्रेन का साथ नहीं छोड़ेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

वहीं, कीव में बाइडेन ने कहा, रूस की कोशिश है कि वो यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से मिटा दे। पुतिन को लगा था कि वो हमें अलग थलग कर देगा, लेकिन एक साल बाद भी हम साथ खड़े हैं। मेरी यहां मौजूदगी इसकी मिसाल है। बाइडेन ने आगे कहा, पाबंदियों के चलते रूस की इकोनॉमी बिल्कुल तबाह हो चुकी है। हम यूक्रेन की मदद करते रहेंगे। उसे नए हथियार और एयर डिफेंस रडार दिए जाएंगे। उन्होंने यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर की मदद, जैवलिन मिसाइल, हॉवित्जर तोपें और आर्टिलरी सपोर्ट देने का भी ऐलान किया।

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: जेब्रा बनकर जंगल में गेड़ी मार रहा था शख्स, वीडियो देख नहीं रोक पायेंगें हंसी

वहीं, फॉरेन एक्सपर्ट और JNU में प्रोफेसर राजन कुमार कहते हैं कि इस यात्रा से बाइडन बताना चाहते हैं कि अमेरिका, यूक्रेन के साथ है। अमेरिका की एक पॉपुलर पॉलिसी रही है कि यूरोप से रूस को बाहर रखो और जर्मनी को दबा कर रखो। अब उनके स्टेटमेंट्स बता रहे हैं कि वो युद्ध विराम की तरफ नहीं बढ़ रहे हैं। अमेरिका को लगता है कि रूस के साथ फिलहाल किसी भी तरह का नेगोशिएशन उसकी साख को नुकसान पहुंचाएगा। ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच यह जंग लंबी चलने वाली है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web